आयुर्वेद चिकित्सक करेंगे प्रकृति परीक्षण – डीसी-एसपी से की शुरुआत

by
आयुर्वेदिक डायगनॉस्टिक तकनीक है प्रकृति परीक्षण
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 27 नवंबर। आयुष विभाग ने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक प्रकृति परीक्षण अभियान आरंभ किया है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा और विभाग के अन्य चिकित्सकों ने बुधवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह और एसपी भगत सिंह ठाकुर का प्रकृति परीक्षण (स्वास्थ्य की जांच) करके इस अभियान की शुरुआत की।
उपायुक्त और एसपी ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति परीक्षण एक आयुर्वेदिक डाइगनॉस्टिक तकनीक है, जिसके माध्यम से हमें अपने शरीर की प्रकृति के बारे में पता चलता है और उसी के अनुसार हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान बेहतर ढंग से रख सकते हैं। इसी के अनुसार हम अपनी आम दिनचर्या में खान-पान भी तय कर सकते हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त और एसपी का आभार व्यक्त करते हुए जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा ने बताया कि प्रकृति परीक्षण अभियान की शुरुआत जिला के सर्वोच्च अधिकारियों से होने से आम लोग भी प्रकृति परीक्षण के लिए प्रेरित होंगे और आयुष विभाग का यह अभियान सफल साबित होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारी भूमि तक्सीम के लंबित मामलों को 20 जनवरी तक निपटाएं – उपायुक्त

हर माह की एक व दो तारीख को किया जाएगा राजस्व लोक अदालतों का आयोजन – राघव शर्मा ऊना, 21 नवम्बर – हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के भूमि तक्सीम से संबंधित मामलों को...
हिमाचल प्रदेश

भौंई प्राथमिक पाठशाला को केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों में खुशी

भौंई के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक कदम: आदर्श युवक मंडल ने जताया आभार मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और विधायक का ग्रामीणों ने किया धन्यवाद एएम नाथ। भौंई (ठेहड़ा), चंबा : ग्राम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्त की जान बचाने के लिए कनाडा की नहर में कूदा : तेज बहाव की वजह से खुद भी डूबा, दोनों युवकों की जान गई

चंडीगढ़:  पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाले 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह की लाशीन नहर में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त की जान बचाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईईसी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीयमहिला दिवस का भव्य आयोजन

बी बी एन, 8 मार्च (तारा) : जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भीअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!