आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों व योगा गाइड के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र होगी शुरू

by
शिमला :   आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज यहां आयुष विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत तौर पर समीक्षा की।
आयुष मंत्री ने विभाग में रिक्त पदों को भरने के दृष्टिगत आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के 140 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुर्वेदिक संस्थानों, विशेष तौर पर न्यूनतम ओपीडी वाले संस्थानों के युक्तिकरण के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक संस्थानों के निर्माण एवं स्तरोन्नत कार्य भी समयबद्ध पूर्ण किया जाना चाहिए।
यादविंद्र गोमा ने 740 आयुष वैलनेस कंेद्रों में योगा गाइड, 22 होम्योपैथिक चिकित्सक और 25 प्रयोगशाला तकनीशियन की शीघ्र तैनाती के भी निर्देश दिए। उन्होंने आयुष विभाग की वेबसाइट और फेसबुक पेज तैयार करने को कहा ताकि विभाग की विभिन्न गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से प्रचारित और प्रसारित किया जा सके।
आयुष मंत्री ने प्रदेश में अश्वगंधा की पैदावार के लिए विभाग द्वारा चलाए जा रहे अश्वगंधा अभियान की सराहना की और कहा कि सीमित बजट एवं संसाधनों के बावजूद इस अभियान के सफल संचालन में विभाग के प्रयास सराहनीय हैं।
आयुष विभाग के निदेशक विनय सिंह ने विभिन्न विभागीय गतिविधियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
अतिरिक्त निदेशक अमित गुलेरिया, उप-निदेशक डॉ. राजेश वर्मा, ओएसडी डॉ. सुनीत पठानिया सहित अन्य विभागीय अधिकारीय ने बैठक में भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिग कॉस्को क्रिकेट कप 2026 का भव्य समापन…सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री

क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं, बीटन मैदान में डे-नाइट मैचों के लिए 50 लाख का ऐलान रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 14 फरवरी. हरोली क्षेत्र के बीटन गांव में शहीदों की स्मृति में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी-पठानकोट फोरलेन से जुड़ी लंबित शिकायतों पर एक सप्ताह में एटीआर देने के निर्देश

एसडीएम मंडी सदर की अध्यक्षता में एनएचएआई व गावर कंपनी के साथ समीक्षा बैठक एएम नाथ। मंडी, 21 जनवरी।  मंडी-पठानकोट निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से प्रभावित लोगों की शिकायतों के निपटारे को लेकर उपमंडल अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ छापेमारी : 367 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, दिल्ली से मुंबई तक छापे – भूषण स्टील लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत

नई दिल्ली :   ED ने कहा कि भूषण स्टील लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और ओडिशा के कुछ शहरों में 367 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार के तुगलकी फरमान सहन नहीं किए जाएंगे : कांग्रेस सरकार के जनविरोधी फैसलों का विरोध करेगी भाजपा

ऊना : कांग्रेस सरकार के तुगलकी फरमान सहन नहीं किए जाएंगे क्योंकि यह प्रदेश के लोगों के खिलाफ है। भाजपा सिग्नेचर कैंपेन के जरिये सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के जनविरोधी...
Translate »
error: Content is protected !!