एचआरटीसी में आएंगी 250 नई डीजल और नई इलेक्ट्रिक बसें, 366 पुरानी बसें होंगी ऑफरोड

by

कांगड़ा में खुलेगा नया ई-बस डिपो, बस रूट बंद करने पर एमडी की मंजूरी अनिवार्य; ऊना में पुराने बस स्टैंड पर बनेगा सिटी सेंटर

एएम नाथ। शिमला। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के आधुनिकीकरण को लेकर अधिकारियों को नई बसों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एचआरटीसी के लिए 250 नई डीजल बसों की खरीद प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। इसके लिए 15 दिनों के भीतर वाहन खरीद समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उप-मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एचआरटीसी निदेशक मंडल की 164वीं बैठक तथा हिमाचल प्रदेश शहरी परिवहन एवं बस स्टैंड प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण की 73वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठकों में नई बसों की खरीद, इलेक्ट्रिक बस सेवाओं के विस्तार, बस रूट, नए बस डिपो और बस अड्डों के विकास सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

366 पुरानी बसें होंगी ऑफरोड

बैठक में एचआरटीसी की 366 बसों को ऑफरोड करने का निर्णय लिया गया। इनमें जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के तहत संचालित 12 मीटर लंबी बसें भी शामिल हैं।

अग्निहोत्री ने कहा कि पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर उनकी जगह नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। इससे निगम के बस बेड़े को आधुनिक बनाने के साथ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर किया जा सकेगा।

350 किलोमीटर से अधिक रेंज वाली ई-बसों पर जोर

उप-मुख्यमंत्री ने तकनीकी समिति को एचआरटीसी के बेड़े में शामिल की जाने वाली नई इलेक्ट्रिक बसों के प्रोटोटाइप को जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित इलेक्ट्रिक बसों की बैटरी क्षमता 350 किलोमीटर से अधिक होनी चाहिए, ताकि उनका संचालन लंबे रूटों पर भी किया जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार के माध्यम से स्वच्छ एवं बेहतर परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एमडी की मंजूरी के बिना बंद नहीं होगा कोई बस रूट

अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि एचआरटीसी का कोई भी बस रूट प्रबंध निदेशक की मंजूरी के बिना बंद नहीं किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधकों को अपने स्तर पर बस रूट बंद करने का अधिकार नहीं होगा।

बैठक में कांगड़ा में नए इलेक्ट्रिक बस डिपो की स्थापना को भी मंजूरी दी गई। इससे पहले नादौन, हरोली, ठियोग और नाहन में ई-डिपो को मंजूरी मिल चुकी है। हरोली ई-डिपो का संचालन शुरू हो चुका है। नए ई-डिपो से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का विस्तार करने के साथ राज्य में चार्जिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

ऊना में पुराने बस स्टैंड पर बनेगा सिटी सेंटर

बैठक में ऊना के पुराने बस स्टैंड की साइट पर सिटी सेंटर विकसित करने का निर्णय लिया गया। उप-मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सिटी सेंटर की ड्रॉइंग और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले के मंडी भराड़ी में निर्माणाधीन नया बस स्टैंड 15 फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अनुसार आगे बढ़ाने और परियोजना को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, निदेशक मंडल के सदस्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक शिवम प्रताप सिंह तथा निगम और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की महिला प्रधान के पति के 2 हत्यारों का एनकाउंटर : भागने की कोशिश में दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, दोनों के पैरों में लगी गोलियां

जम्मू से लाए जा रहे थे आरोपी, धनास में हादसे के बाद हुआ एनकाउंटर चंडीगढ़ में हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपी दबोचे, फरार तीसरे शूटर की तलाश जारी पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  सेक्टर-11 स्थित कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रंगीन’ प्रोफेसर : 6 बड़े खुलासे, जानें छात्राओं के अलावा और किस-किस के बनाए वीडियो?

हाथरस :  हाथरस जिले में बागला डिग्री कॉलेज की छात्राओं का यौन शोषण करने वाला असिस्टेंट प्रोफेसर और चीफ प्रोक्टर रजनीश कुमार गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे प्रयागराज में सिविल लाइंस सुभाष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर बाजार में लोगों को दी शुभकामनाएं, पूजा-अर्चना की

हमीरपुर 22 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को हमीरपुर के सत्यनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोगों को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 भारत लौटे – कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व नौसैनिक रिहा : एयरपोर्ट पर लगाए भारत माता की जय के नारे, पीएम मोदी और कतर के अमीर का किया धन्यवाद

नई दिल्ली  : कतर ने भारत के 8 पूर्व सैनिकों को रिहा कर दिया है. उन्हें इजराइल के लिए जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद भारत सरकार के...
Translate »
error: Content is protected !!