भटोली में 27.56 ग्राम हेरोइन बरामद, बसदेहड़ा का युवक गिरफ्तार

by

SIU ऊना की टीम ने ITI भवन के पास दबोचा युवक, बैग से इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन भी मिली

रोहित जसवाल।  ऊना। ऊना जिले के भटोली में विशेष जांच इकाई (SIU) की टीम ने कार्रवाई करते हुए 27.56 ग्राम हेरोइन बरामद कर बसदेहड़ा निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नशे की तौल के लिए इस्तेमाल होने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन भी बरामद की है। मामले में मैहतपुर थाना पुलिस ने NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात SIU ऊना की टीम को भटोली क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक के संबंध में सूचना मिली थी। टीम ने ITI भवन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिले मनीष कुमार की तलाशी ली। इस दौरान उसके बैग से 27.56 ग्राम हेरोइन और इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद हुई।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कथित तौर पर हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।

आपूर्ति नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाना है।

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान में आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कांग्रेस की लड़ाई बिकाऊ विधायकों और लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ : कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों को निश्चित तौर पर भाजपा ने खरीदा -मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हमीरपुर। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जयराम झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे हैं, लेकिन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा राज्यसभा में सदन का नेता बने : केद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कद बढ़ा

शिमला : केद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। इससे नड्डा का कद और बढ़ गया है। प्रदेश के बिलासपुर जिला से संबंध...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंडी में 61 किलो पोस्त जब्त : पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

मंडी : प्रदेश में चल रहे एंटी-ड्रग अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है, मंडी जिला पुलिस ने आज मंडी जिले में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और पंजाब के दो...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गुजरात विधानसभा चुनाव : झगड़िया सीट पर चुनावी मैदान में बाप-बेटा आमने सामने

झगड़िया। गुजरात में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। हालांकि पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई है तथा नामांकन भी शुरू हो गए हैं। लेकिन एक सीट ऐसी...
Translate »
error: Content is protected !!