जेपी नड्डा राज्यसभा में सदन का नेता बने : केद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कद बढ़ा

by

शिमला : केद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। इससे नड्डा का कद और बढ़ गया है। प्रदेश के बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा ने एबीवीपी से अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी।

उन्हें साल 2012 में राज्यसभा के लिए चुना गया। 2019 में उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पद का जिम्मा दिया गया। फिर 2020 में अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने पर उन्हें पार्टी का पूर्ण अध्यक्ष बना दिया गया।  अब मोदी कैबिनेट के प्रमुख मंत्रियों में से एक हैं तो अब राज्यसभा में नेता की बड़ी जिम्मेवारी देकर मोदी ने फिर से नड्डा पर भरोसा जताया है। उन्हें यह नियुक्ति देने पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरॉ ने बधाई दी है। नड्डा राज्यसभा में पीयूष गोयल की जगह लेंगे।

हिमाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद चुने गए चारों सांसदों ने सोमवार को नई दिल्ली में शपथ ली। अठाहरवीं लोकसभा के लिए हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कश्यप, मंडी से कंगना रणौत और कांगड़ा से राजीव भारद्वाज को चुना गया है। इन चारों ने संसद में शपथ ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिजली विभाग के मुलाजिमों ने तनख्वाह व पैंशन की कटौती के खिलाफ दिया रोष धरना

गढ़शंकर,  3 फरवरी:  बिजली विभाग की समूह मुलाजिम जत्थेबंदियों तथा पेंशनर संगठन मांडल गढ़शंकर द्वारा समूह कमेटियों के आह्वान पर तनख्वाह व पैंशन की कटौती के खिलाफ मंडल दफ्तर गढ़शंकर के समक्ष रोष धरना...
article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के 274 छात्रों को डिग्रियों से किया गया सम्मानित

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर में प्रतिष्ठापूर्वक संपन्न हुआ वार्षिक दीक्षांत समारोह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री. आर.एम.भल्ला के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 मिनट का डांस ..6 करोड़ की फीस!.. तमन्ना भाटिया ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

साउथ सिनेमा पर राज करने से लेकर बॉलीवुड में अपनी मज़बूत पहचान बनाने तक, तमन्ना भाटिया ने अपने लिए एक खास जगह बनाई है। पिछले कुछ सालों में, वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि...
article-image
पंजाब

एसडी स्कूल गढ़शंकर का 5वीं का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर,  2 अप्रैल : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए पांचवीं के परिणाम में मूलराज देवी चंद कपूर एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का परिणाम छात्र प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा...
Translate »
error: Content is protected !!