आयुष, युवा सेवाएं खेल, कानून एवं विधि परामर्शी मन्त्री यादविंदर गोमा जिला स्तरीय स्वतन्त्रता समारोह में होगें मुख्यातिथि- DC आबिद हुसैन सादिक

by

आदर्श रा.व.मा.पा. छात्र के खेल मैदान में फहराएंगें राष्ट्रीय ध्वज
बिलासपुर 13 अगस्त, 2024- जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह में आयुष, युवा सेवाएं खेल, कानून एवं विधि परामर्शी मन्त्री यादविंदर गोमा जिला स्तरीय स्वतन्त्रता समारोह में होगें मुख्यातिथि। यह जानकारी उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने दी। उन्होने बताया कि 15 अगस्त को मुख्यातिथि आदर्श रा.व.मा.पा. छात्र के खेल मैदान में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगें। मुख्यातिथि प्रातः 10ः45 पर शहीद स्मारक चंगर में माल्यार्पण करेगें। 11ः02 बजे समारोह स्थल पर ध्वजारोहण करेंगें उसके उपरान्त परेड का निरिक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिला वासियों को अपना शुभ संदेश देंगे।
उन्होने बताया कि परेड में पुलिस बल, होमगार्ड तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी और एनएसएस के बच्चे भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त देश भक्ति और स्थानीय संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएगंे। उन्होंने बताया कि समारोह मंे आने वाले दर्शकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था होगी।
उन्होेंने जिला वासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में स्वतन्त्रता दिवस समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिजल्ट से पहले कांग्रेस संग गठबंधन पर केजरीवाल ने कही बड़ी बात – हमने कोई शादी थोड़ी की है

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हमेशा के लिए नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख ठगे : पंजाब-यूपी से कनेक्शन – कमीशन के चक्कर में बेचते खाता

जीरकपुर : साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने तीन आरोपियों को पंजाब के जिरकपुर से गिरफ्तार किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं इस्तीफा नहीं दूंगी’, बंगाल में शुरू हो गया ‘दीदी’ का खेला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनसनीखेज एलान करते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी. बीजेपी की 206 सीटों की भारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झाड़माजरी में 19 अप्रैल को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर

बददी 17 अप्रैल (तारा) : राजेन्द्र कौशल मेमोरियल कल्याण ट्रस्ट द्वारा 19 अप्रैल रविवार को झाड़माजरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!