आयुष्मान भव: अभियान के तहत 17 से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का होगा आयोजन – DC अपूर्व देवगन

by

विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की सैचुरेशन होगी हासिल
अंगदान के महत्व और स्वच्छता अभियान के तहत गतिविधियों का होगा आयोजन
चंबा, 8 सितंबर
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत ज़िला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा ।
वे आज अभियान के सफल कार्यान्वयन को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी निकायों में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की सैचुरेशन हासिल की जाएगी।
इसके साथ स्वच्छता का व्यापक संदेश देने के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में साफ-सफाई की जाएगी । रक्तदान शिवर का आयोजन तथा अंगदान के महत्व को लेकर जनसाधारण में जागरूकता गतिविधियां एवं शपथ का आयोजन भी इस दौरान होगा ।
साथ में उपायुक्त ने यह भी कहा कि हर गांव तक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुगम बनाना अभियान का मुख्य उद्देश्य
रहेगा ।
अपूर्व देवगन ने अभियान की रूपरेखा पर समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग के ज़िला अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने के निर्देश जारी किए ।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं आयुष्मान भारत, हिम केयर, सहारा योजना का पूर्ण रूप से जनसाधारण तक लाभ सुनिश्चित बनाने को लेकर प्रभावी प्रचार व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि लैक ऑफ़ अवेयरनेस के कारण गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति सहारा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने चाहिए ।
बैठक में कार्यवाही का संचालन जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. करण हितेषी ने किया ।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ. अशोक कौशल, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राकेश कुमार, जिला आयुष अधिकारी डॉ किरण, जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद ठाकुर सहित विभिन्न खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विनय कुमार ने किया ‘सुकुन वेबसाईट’ का शुभारंभ : प्रतिस्पर्धी युग में युवाओं को तनाव प्रबंधन पर जागरूक एवं शिक्षित करना समय की आवश्यकता – विनय कुमार

एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में युवाओं को तनाव प्रबंधन पर जागरूक एवं शिक्षित करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए...
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया मुच्छाली कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण

ऊना (25 फरवरी)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज लगभग 48.48 लाख रुपए की लागत से बन रहे मुच्छाली कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस संयंत्र को जल्द से जल्द शुरू करने तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द भरे जाएंगे 700 होम गार्ड पद : मुख्यमंत्री सुक्खू……मुख्यमंत्री ने 14 नए अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चौड़ा मैदान से 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों की खरीद पर 6.70 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

UPSC में क्षितिज राणा का 824वां रैंक : क्षितिज राणा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में बतौर डीएसपी प्रोबेशनर के रूप में सेवा दे रहे

कांगड़ा : कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के गांव कंडवाड़ी के बेटे क्षितिज राणा ने यूपीएससी परीक्षा पास कर अपने प्रदेश, क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस परीक्षा में 824वां...
Translate »
error: Content is protected !!