विनय कुमार ने किया ‘सुकुन वेबसाईट’ का शुभारंभ : प्रतिस्पर्धी युग में युवाओं को तनाव प्रबंधन पर जागरूक एवं शिक्षित करना समय की आवश्यकता – विनय कुमार

by
एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में युवाओं को तनाव प्रबंधन पर जागरूक एवं शिक्षित करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश सरकार के साथ ही गैर सरकारी संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने यह उद्गार आज यहां सोलन में स्थापित पूजा काउंसलिंग सेंटर की ’सुकून वेबसाइट’ के शुभारंभ के उपरांत व्यक्त किए।
उपाध्यक्ष ने कहा कि ‘सुकुन वेबसाईट’ युवाओं के समग्र विकास एवं उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। यह वेबसाइट उनके मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास के लिए सुलभ और समावेशी संसाधन, सहायता और सेवाएँ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव आज का युवा हर क्षेत्र में महसूस कर रहा है और ऐसे में कई बार वह मानसिक तनाव से भी गुजरता है। युवाओं को करियर तथा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श उनकी ऊर्जा को सही दिशा में मोड़ने में कारगर साबित होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं को परामर्श सहित व्यापक व उपयोगी जानकारी सुकून वेबसाइट के माध्यम से मिलती रहेगी।
इससे पहले सुकून वेबसाइट की प्रभारी पूजा साहनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सुकून वेबसाइट के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इसमें परामर्श सेवाओं, कार्यशालाओं और कार्यक्रमों के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान करने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर विशेषज्ञ लेख और ब्लॉग पोस्ट इत्यादि भी उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी (ना.) सोलन डॉ० पूनम बंसल तथा ज्योति साहनी सहित ‘सुकून’ से जुड़े सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका ने 1100 भारतीयों को पिछले 12 महीनों में किया डिपोर्ट

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में सीमा और आव्रजन नीति के सहायक सचिव Royce Bernstein Murray ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने पिछले 12 महीनों में अवैध रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आलाकमान ने हिमाचल को दी गई झूठी गारंटियों की तरफ एक बार मुड़ कर भी नहीं देखा : जयराम ठाकुर

विधान सभा चुनाव की तरह अपने गुप्तचरों से प्रियंका गांधी अब भी ले सरकार का हाल प्रियंका गांधी के हिमाचल में घर बनाने से क्या फायदा हुआ स्पष्ट करें मुख्यमंत्री कांग्रेस के आला नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डी.सी. कार्यालय से डी.एफ.ओ. दफ्तर तक रैली, कार्यालय का घेराव : 18 माह से मानदेय न मिलने पर नर्सरी मजदूरों का उग्र प्रदर्शन

अप्रैल में भुगतान का आश्वासन, नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी एएम नाथ। चम्बा :  वन विभाग की नर्सरियों में कार्यरत दिहाड़ीदार मजदूरों ने लंबे समय से मानदेय न मिलने के विरोध में जोरदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी मुकेश रेपसवाल खुद उतरे रावी किनारे और सुल्तानपुर में कचरे की सफ़ाई अभियान में : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डीसी मुकेश रेपसवाल सफाई अभियान में हुए शामिल

एएम नाथ। चम्बा :  “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” के तहत आज सुबह 7 बजे उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल स्वयं नगर परिषद चम्बा के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के साथ रावी नदी के किनारे...
Translate »
error: Content is protected !!