आर. एस. बाली को सौंपी एक और बड़ी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, AICC ऑब्जर्वर नियुक्त

by

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के तहत आर. एस. बाली को चंडीगढ़ के लिए किया AICC ऑब्जर्वर नियुक्त

एएम नाथ। नगरोटा बगवां : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर. एस. बाली को चंडीगढ़ के लिए AICC ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा आर. एस. बाली को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके संगठनात्मक अनुभव, पार्टी के प्रति समर्पण और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को दर्शाता है। यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनके दायित्वों के विस्तार के रूप में भी देखी जा रही है।
इस जिम्मेदारी के लिए आर. एस. बाली ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, AICC महासचिव श्री के. सी. वेणुगोपाल तथा हिमाचल प्रदेश की AICC प्रभारी श्रीमती रजनी पाटिल का आभार व्यक्त किया है।
आर. एस. बाली ने कहा कि ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान केवल एक अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा का महत्वपूर्ण संकल्प है। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी से जुड़े सवालों, चुनावी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक जवाबदेही के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना, मतदाता सूचियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता के विश्वास को मजबूत बनाना है।
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप चंडीगढ़ के AICC ऑब्जर्वर के रूप में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना तथा प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
आर. एस. बाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती, लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने इस जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाने और पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया।
यह उल्लेखनीय है कि ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के तहत AICC द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर्स की सूची में डॉ. सी. पी. जोशी, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष; एम. एम. पल्लम राजू, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री; पृथ्वीराज चव्हाण, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री; अधीर रंजन चौधरी, लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री; नबाम तुकी, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष; राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला; डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार से राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री; फूलो देवी नेताम और चंद्रकांत हंडोरे, राज्यसभा सांसद; तथा जे. डी. सीलम, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद, और आर. सी. कुंटिया, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं AICC के पूर्व महासचिव, जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
इन अनुभवी पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों, केंद्रीय राज्य मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सांसदों तथा वरिष्ठ नेताओं एवं संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ आर. एस. बाली को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना संगठन में उनकी बढ़ती भूमिका, पार्टी नेतृत्व के विश्वास और उनके राजनीतिक एवं संगठनात्मक दायित्वों एवं महत्व को दर्शाता करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

11.30 करोड़ की लागत से शीघ्र बनेगा गढ़शंकर-झुंगियां मार्ग : विरोधी राजनीतिक दल धरना लगाकर सड़क बनने का लेना चाहते हैं श्रेय- रौड़ी

गढ़शंकर :21 अगस्त : आज विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से विधायक तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर स्थित अपने कार्यालय में एक प्रैस भेंट में कहा कि गढ़शंकर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरजेंसी’ की पहले दिन की कमाई देख कंगना कहेंगी – 5 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं ले पाई

कंगना रनौत की सालों से अटकी फिल्म इमरजेंसी’ फाइनली 17 जनवरी को देशभर में रिलीज़ हुई। पंजाब के कुछ हिस्सों में इसे रिलीज़ नहीं होने दिया गया मगर ऑल ओवर इंडिया में फिल्म के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगले शैक्षणिक सत्र से शाहपुर स्कूल में सीबीएससी पाठ्यक्रम : केवल सिंह पठानिया

ग्रामीण बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम शाहपुर में बनेगा भव्य शहीद स्मारक एएम नाथ। शाहपुर : राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा में एकरूपता लाने की दिशा में...
article-image
पंजाब , हरियाणा

एसवाईएल मुद्दे पर सीएम सैनी के साथ चर्चा ….सीएम मान ने हरियाणा को पंजाब का भाई बताया

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने काफी समय से लंबित सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर मंगलवार को ”सौहार्दपूर्ण माहौल में” चर्चा की। दोनों...
Translate »
error: Content is protected !!