आरकेजीएमसी की एंटी रैगिंग कमेटी ने की रैगिंग रोधी प्रबंधों की समीक्षा

by

एएम नाथ। हमीरपुर 25 फरवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों, हॉस्टल एवं पीजी के संचालकों तथा विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर पिछली बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों की अनुपालना और महाविद्यालय के परिसर, इसके आसपास के क्षेत्र, हॉस्टलों एवं पीजी में किसी भी तरह की रैगिंग के मामलों को रोकने के लिए किए गए विभिन्न प्रबंधों पर व्यापक चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि संस्थान में रैंगिंग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद महाविद्यालय, हॉस्टल एवं पीजी के परिसरों को रैगिंग मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। उन्होंने महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर के सिक्योरिटी प्रभारी को सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर नियमित रूप से नजर रखने तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने एंटी रैगिंग स्क्वायड के सदस्यों को सभी हॉस्टलों एवं पीजी की नियमित रूप से चैकिंग करने तथा इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। हॉस्टल एवं पीजी संचालक भी सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे हॉस्टलों एवं पीजी के आस-पास गश्त को बढ़ाएं। प्रधानाचार्य ने बताया कि महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के स्थानीय पते का ब्यौरा एकत्रित करने के लिए गूगल लिंक भी जारी किया है। यह ब्यौरा पुलिस के साथ भी साझा किया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके। बैठक में विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों से भी फीडबैक एवं सुझाव लिए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक अनुपम ठाकुर, आरकेजीएमसी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. देसराज शर्मा, डीएसपी हरीश गुलेरिया और महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के वोकेशनल शिक्षकों की सेवा शर्तों की होगी जांच : ग्रेच्युटी और वेतन कटौती के आरोपों पर श्रम विभाग सख्त

31 मार्च को सेवा समाप्ति और अप्रैल में दोबारा नियुक्ति दर्ज करने का मामला उठा; श्रम अधिकारी को जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने के निर्देश एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रिज मैदान पर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया धर्मशाला में और हमीरपुर में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री फहराएंगे तिरंगा

एएम नाथ। शिमला  :  गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी के दिन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रिज मैदान पर तिरंगा फहराएंगे. उनके साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू सिंह भी मौजूद रहेंगे। वहीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के लिए बुलाया 71 साल की अमेरिकी महिला को लुधियाना …फिर कर दी हत्या : जानिए क्यों

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना में रुह को कंपा देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। अमेरिका में रहने वाली 71 साल की एनआरआई महिला ब्रिटेन में रहने वाले एक भारतीय से प्यार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने माता चिंतपुर्णी मंदिर में माथा टेका

ऊना – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला ऊना के प्रवास के दौरान माता चिंतपुर्णी मंदिर पहंुचकर माथा टेका और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने हवन में पूर्णाहुति...
Translate »
error: Content is protected !!