आरसेटी ने 32 महिलाओं को सिखाई मशरूम की खेती

by

एएम नाथ।  हमीरपुर, 26 सितंबर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर का मशरूम खेती पर दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इसमें 32 महिलाओं ने मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया।

समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कतना ने कहा कि महिलाएं कम जगह में भी मशरूम की खेती शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आरसेटी उन्हें बैंक ऋण लेने में भी मदद करेगा। उन्होंने सरकारी योजनाओं, ऋण और सब्सिडी का लाभ उठाने की अपील की।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मनोह गांव स्थित शिव शक्ति मशरूम फार्म की एक्सपोजर विजिट भी करवाई गई। इस अवसर पर मूल्यांकनकर्ता रणजीत कलोत्रा, अमन कुमार, फैकल्टी सदस्य विनय चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए वन मित्रों से किया संवाद : वन मित्रों से मुख्यमंत्री ने कहा, जंगलों में आग लगती है, ख्याल रखना

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में वन मित्रों के साथ आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में बातचीत की और उनके प्रशिक्षण अनुभव बारे जानकारी हासिल की। धर्मशाला में नियुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्रवाई करने के बजाय एनजीओ पर 97 लाख रुपए की मेहरबानी का क्या है राज : जयराम ठाकुर

सुख की सरकार यानी भ्रष्टाचार और घोटालों की भरमार हर जगह केंद्र सरकार द्वारा भेजे जा रहे पैसों की बर्बादी कर रही है सुक्खू सरकार एएम नाथ। शिमला शिमला से जारी बयान में नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हणोगी में फोरलेन टनलों से यातायात शुरू होना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : जयराम ठाकुर

पंडोह में एनएचआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया फीडबैक कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सुगम हुआ सफर एएम नाथ। मंडी :कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डयोड–हणोगी तथा हणोगी से दवाड़ा तक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा 6.71 लाख वृद्धों को राज्य सरकार दे रही पेंशन : मुख्यमंत्री अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रिज मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस-2025 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!