आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मोबाइल एंड वैब डेवलेपमेंट के नि:शुल्क कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कैंप 15 को: डिप्टी कमिश्नर

by

बी.टैक(सी.एस), बी.टैक(आई.टी), बी.सी.ए, एम.सी.ए, एम.एस.सी(आई.टी) कर चुके विद्यार्थी इस कोर्स के लिए करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
होशियारपुर, 13 दिसंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि होशियारपुर शहर में पहली बार नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मोबाइल एंड वैब डेवलेपमेंट के कोर्स करवाए जा रहे हैं। यह कोर्स लैमरिन टैक यूनिवर्सिटी पंजाब व आई.बी.एम के नेतृत्व में मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर में नि:शुल्क करवाए जाएंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि देश विदेश में इंडस्ट्री में इन कोर्सों में ट्रेंड नौजवानों की अधिक बढ़ रही जरुरत को देखते हुए यह कोर्स शुरु किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने बी. टैक (सी.एस), बी. टैक (आई.टी), बी.सी.ए, एम.सी.ए, एम.एस.सी (आई.टी) की है, वे इस कोर्स के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 15 दिसंबर सुबह 11 बजे एम.एस.डी.सी बिल्ंिडग, सरकारी आई.टी.आई कांप्लेक्स, जालंधर रोड होशियारपुर में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कैंप में आई.बी.एम व वैब डेवलेपमेंट के एक्सपर्ट बुलाए जा रहे हैं जो कि विद्यार्थियों को इन कोर्सों के बारे में अधिक जानकारी देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लगातार मिल रहे यूरोप शेंगेन वीजा, कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के बेहतर परिणाम का दावा

19 से 52 वर्ष तक के आवेदकों को मिले वीजा, पहले रिफ्यूजल वाले आवेदक का भी वीजा मंजूर होने का दावा नवांशहर: कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने दावा किया है कि...
पंजाब

सैंपलिंग के दौरान टीम से बदसलूकी करने वालों की शिकायत डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी होशियारपुर को कर दी है: डा. लखवीर सिंह

मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डा. लखवीर सिंह – जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने अलग-अलग स्थानों से लिए सैंपल, मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान होगा तेज –...
article-image
पंजाब

मान सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार और माफियागिरी में लिप्त : सुखपाल सिंह खैरा

संगरूर :  संगरूर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैरा ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार और माफियागिरी में...
article-image
पंजाब

तीसरा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप (प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह) ने पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में छोड़ी मीठी और सुंदर यादें

आस्ट्रेलिया,कपूरथला/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  26 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में आयोजित तीसरा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप मीठी और सुंदर यादें छोड़ गया। माता सुरिंदर कौर को समर्पित इस टूर्नामेंट में अब तक की सबसे...
Translate »
error: Content is protected !!