आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा, संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को 12 मई तक जमा करवाना होगा फार्म 12डी

by
एएम नाथ। शिमला :   मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज आवश्यक सेवाओं की श्रेणी के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा उप-चुनावों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्गीकृत आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्ति अनुपस्थित मतदाताओं के रूप में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने के लिए पात्र होंगे। इस सुविधा के लिए आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को नोडल अधिकारियों द्वारा प्रमाणित किया जाना आवश्यक होगा कि मतदान के दिन वे डयूटी पर तैनात हैं। इस सुविधा के लिए उन्हें संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को 12 मई, 2024 तक फार्म 12डी जमा करवाना होगा।
उन्होंने कहा कि इस श्रेणियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और एम्बुलेंस सेवाएं, अग्निशमन विभाग के आवश्यक डयूटी कर्मचारी, लम्बे रूटों पर तैनात चालक और परिचालक, दुग्ध प्रसंघ और सहकारी समितियों के दूध आपूर्ति सेवा में तैनात कर्मचारी, मीडियाकर्मी, पंप आॅपरेटर और टर्नर, इलेक्ट्रीशियन और लाइन-मैन के अलावा आवश्यक सेवा पर तैनात जेल कर्मचारी भी शामिल हैं जिन्हें पहली मर्तबा आवश्यक सेवाओं के तहत लाया गया है।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन श्रेणियों के अधिकारियों व कर्मचारियों को फार्म 12-डी भरना होगा और नोडल अधिकारी फार्म के भाग-2 में अपना प्रमाण पत्र भी देंगे। नोडल अधिकारी इसे संबंधित रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी को प्रेषित करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अनुपस्थित मतदाताओं को फार्म पर हस्ताक्षर और मोबाइल नम्बर लिखना अनिवार्य होगा जिसे पोस्टल बैलेट सेंटर पर तैनात राजपत्रित अधिकारी सत्यापित करेंगे। पोस्टल बैलेट सेंटर प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में निर्धारित तीन दिन तक खोले जाएंगे।
पोस्टल बैलेट सेंटर के अलावा इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूर्ण करने के लिए विशेष सहायक रिटर्निंग आफिसर को नामित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं में तैनात सभी व्यक्ति, जिन्होंने डाक मतपत्र श्रेणी के लिए आवेदन किया है, उन्हें पीवीसी स्थल के पूरे पते, तिथि और समय के बारे में एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जब मतदाता का पीवीसी में मतदान करने के लिए आवेदन स्वीकृत हो जाता है और किसी कारणवश वह पीवीसी में मतदान के लिए उपस्थित नहीं हो पाता है ऐसी स्थिति में उसे डाक मतपत्र नहीं भेजे जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुपस्थित मतदाता आवेदन स्वीकृत होने के बाद पीवीसी के अलावा और कहीं पर भी मतदान नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि जिन विभागों ने राज्य नोडल अधिकारी और जिला नोडल अधिकारी नियुक्त नहीं किए हैं, वे शीघ्र उनकी नियुक्ति सुनिश्चित कर निर्वाचन विभाग को सूचित करें।
उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव-2022 में आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों के लिए 1181 पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे, जिसमें से 872 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी, संबंधित विभागों के अधिकारी और राज्य नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी, दिल्ली और तरनतारन से12 आरोपी काबू : 14 लाख 72 हजार 220 प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बरामद

अमृतसर :  गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक दवा कंपनी पर छापा मारकर वहां से 14.72 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बरामद की हैं। पुलिस ने उक्त कार्रवाई करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 दिसंबर को हमीरपुर में चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन की तैयारियां जोरों पर

एएम नाथ। हमीरपुर 11 दिसंबर। प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए चिट्टा विरोधी अभियान के तहत 16 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले मैगा वॉकथॉन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 छात्र डूबे : कुल्लू में लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में डूबे दो छात्र, नहाने उतरे थे दोनों; की जा रही तलाश

एएम नाथ । कुल्लू : जिला कुल्लू के लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में दो आईटीआई छात्र डूब गए हैं। वीरवार दोपहर बाद दोनों छात्र यहां नहाने के लिए उतरे थे। दोनों छात्र अभी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडियाला गैस टैंकर ब्लास्ट खन्ना पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे अस्पताल

जिला प्रशासन व प्रदेश गवर्नेंस से बात कर पीड़ितों की मदद करने की खन्ना ने की अपील होशियारपुर : मंडियाला गैस टैंकर ब्लास्ट के चलते आग से झुलसे लोगों का हाल जानने खन्ना अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!