मोदी कार्यकाल में बॉर्डर तक सुदृढ़ हुई सड़क और संचार सेवाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलेगी हिमाचल की जनता  : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। मंडी :   पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में विकास की रफ्तार बढ़ाने का श्रेय केंद्र की भाजपा सरकार को ही जाता है जबकि इतने वर्षों तक कांग्रेस ने राज किया लेकिन प्रदेश विकास को हमेशा तरसता ही रहा। पूर्व में जब श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार केंद्र में रही तो हिमाचल को विशेष आर्थिक पैकेज मिला और विकास कार्यों में कभी विराम नहीं लगा। इसके बाद यूपीए की दस वर्षों तक केंद्र में सरकार रही तो हिमाचल को छोटा राज्य बोलकर न केवल विकास में भेदभाव हुआ बल्कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बाबजूद यहां के प्रमुख नेताओं को दिल्ली में मिलने तक का समय नहीं दिया जाता था। तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह जी के साथ ऐसा कई बार हुआ है। यही नहीं उनके कार्यकाल  में केवल एक बार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी हिमाचल आए और वो भी केवल चुनावी जनसभा करने जबकि दूसरी ओर 2014 के बाद जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं उन्होंने हिमाचल को अपना घर बताकर विकास में कोई कमी नहीं आने दी। इन दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंद्रह बार हिमाचल आए और पिछले पांच वर्ष के कार्यालय में ही नौ बार उन्होंने सरकारी कार्यक्रमों  में शिरकत की। आज हिमाचल में बात चाहे फोरलेन की हो या एम्स निर्माण की हो इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है। उन्होंने न केवल अटल टनल रोहतांग का रिकार्ड समय  में निर्माण पूरा करवाकर कबायली जिला लाहौल स्पीति को देश से 12 महीने यातायात से जोड़ने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है वहीं अब आजादी के आठ दशकों बाद स्पीति के उस हिस्से में भी मोबाइल की घंटी बजा दी है जहां इतने वर्षों तक केंद्र में राज करने वाली कांग्रेस संचार सेवा भी नहीं पहुंचा पाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्पीति वासियों को बधाई देते हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि गत दिन स्पीति के गिउ गांव वासियों से प्रधानमंत्री ने मोबाइल पर बात कर अपनी विकास प्रतिबद्धता को दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास में हिमाचल के साथ भेदभाव किया है जबकि भाजपा सरकार जब भी केंद्र में आई तो बिना भेदभाव के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाया है। आज चारों तरफ़ फोरलेन का निर्माण हो रहा है। दिल्ली से जहां पहले 12 से 14 घंटे शिमला या मनाली  के लिए लगते थे आज मात्र छः से सात घंटों का वक्त सड़क  मार्ग से लग रहा है। सीमांत गांव में भी सड़क और संचार सेवाएं सुदृढ़ हुई है। हवाई सेवाएं पहले से ज्यादा हुई हैं। कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने इन दस वर्षों  में जोर दिया है जिसका परिणाम ये है कि आज यहां पर्यटन कारोबार जहां बुलंदियों पर है वहीं अच्छी सड़कें बनने से सेब और अन्य फल उत्पाद आसानी से बड़ी मंडियों तक पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है और आने वाले पांच वर्षों में देश कहां दसवीं से तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेगा वहीं हिमाचल प्रदेश भी केंद्र की मदद से अग्रणी राज्यों में शुमार होगा। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सराज, बल्ह और सदर मंडी में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया और जनता से संवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छत से गिरे दो युवक, एक की मौत : चुराह के भंजराड़ू में भवन से गिरे थे दो युवक

एएम नाथ। चम्बा (चुराह) :   चुराह के भंजराड़ू में भवन से दो युवक गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है। युवक भवन की छत कैसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

232 जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित : HP राज्य सहकारी बैंक जूनियर क्लर्क भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंडों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तोरुल एस रवीश ने किया डिग्री कॉलेज कुल्लू के प्रस्तावित मतगणना केंद्र का निरीक्षण

कुल्लू 20 फरवरी :  कुल्लू जिला में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां आरम्भ हो गई है इसी के दृष्टिगत आज उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय कुल्लू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

म्युनिसिपल चुनावों में खन्ना को मिली पूर्वी मंडल चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी

होशियारपुर 21 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना का संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा आगामी म्युनिसिपल चुनावों के लिए खन्ना को जिला पूर्बी मंडल के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!