सोलन सदर सीट : ससुर-दामाद आमने-सामने , सबकी टिकी नजर

by

सोलन। हिमाचल की सोलन सदर सीट पर ससुर-दामाद आमने सामने आए हुए हैं। जिनपर सबकी खासी नजर टिकी हुई है। कहते हैं कि चुनाव और जंग में सब जायज़ है। यह कहावत प्रदेश में हो रहे चुनावी समर में भी सटीक बैठती है और जीत के लिए प्रत्याशी हर दांव पेंच लगा रहा है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, लेकिन सोलन सीट पर रिश्तेदारी की मर्यादा के कारण कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी ‘सेफ गेम’ खेल रहे हैं। दोनों ओर से किसी तरह का निजी अटैक नहीं हो रहा है। एक ही सीट से आमने-सामने चुनाव लड़ रहे उक्त ससुर-दामाद उम्मीदवारों ने एक ही दिन 21 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान डा. राजेश कश्यप ने ससुर से जीत का आशीर्वाद लेने की बात कही थी। जबकि इसके जवाब में कर्नल शांडिल ने चुनाव को धर्म युद्ध कहा था तथा इसके साथ ही उन्होंने रिश्तेदारों का आशीर्वाद हमेशा साथ रहने की भी बात कही थी।
कांग्रेस और भाजपा के बीच रहेगी टक्कर : सोलन सदर सीट पर इस बार पिर से मुख्य मुकाबला कर्नल शांडिल और डॉ. राजेश में दिख रहा है। शांडिल और कश्यप दोनों ही हमले करने के बजाय अपनी उपलब्धियों और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों को ही हाई लाइट कर रहे हैं। भाजपा सोलन में नया अस्पताल का काम शुरू करने और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने को उपलब्धि बता रही है तो शांडिल अपने मंत्री रहते सोलन निर्वाचन क्षेत्र में 463 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाने को प्रचारित कर रहे हैं।
82 की उम्र में भी दूर-दराज तक पैदल कर रहे पहुंच : 82 साल के होने के बावजूद भी कर्नल धनीराम शांडिल ने विरोधियों को जवाब देने के लिए करोल पर्वत तक की चढ़ाई की। साथ ही चुनाव प्रचार के लिए दूर-दराज के गांवों में भी पैदल पहुंच रहे हैं। विरोधी उनकी उम्र को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। अपनी पार्टी में भी उनसे किसी युवा के लिए स्थान खाली करने की बात हुई, लेकिन पार्टी ने जीत के लिए शांडिल पर विश्वास जताया। शांडिल सिर्फ अपनी उपलब्धियों को ही गिनाया जा रहा। इस सीट पर कांग्रेस-भाजपा के अलावा आम आदमी राठौर की अंजू राठौर चुनावी मैदान में हैं। वह भी पहले कांग्रेस में पदाधिकारी रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो… डोनाल्ड ट्रंप ने दी दीवाली पर चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ दर बढ़ाने की चेतावनी दी है। साथ ही इस दावे को दोहराया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी तेल की खरीद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस रैली : टीम के सदस्य बनें और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं और खरगे जी आपको सही कर देंगे – राहुल गांधी

बरनाला : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने कृषि उत्पादों सहित अमेरिकी सामानों के लिए दरवाजे...
हिमाचल प्रदेश

एएमसी केन्द्र की सामान्य प्रवेश परीक्षा 28 फरवरी को आयोजित होगी

ऊना : एएमसी सेंटर एवं काॅलेज लखनऊ में आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया हैं। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण, ऊना मेजर रघबीर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माँ ज्वालाजी मंदिर में आश्विन नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा | प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ज्वालाजी मंदिर में आगामी आश्विन नवरात्र मेले के सफल आयोजन को लेकर आज मंदिर न्यास के स्वागत कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!