आशा वर्कर्स द्वारा गढ़शंकर में जबरदस्त रोष प्रदर्शन : सांसद के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजने के लिए डिप्टी स्पीकर को सौपां ज्ञापन

by

गढ़शंकर : आशा वर्कर एंड फैसिलिटेटर यूनियन सीटू (होशियारपुर ) की अध्यक्ष जोगिंदर कौर, उपाध्यक्ष बलविंदर कौर, सीटू के राज्य उपाध्यक्ष महिंदर कुमार बढ़ोयान , बिंदरपाल कौर ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें मुख्य मांग जिन 58 साल पुरानी वर्करों को नौकरी से निकाला गया है उन्हें बहाल किया जाए, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष की जाए और उन्हें सेवानिवृत्ति पर पांच लाख रुपये ग्रेच्युटी दी जाए। विभाग में स्कीम वर्करों का वेतन तय किया जाए और न्यूनतम वेतन 26000 रुपए किया जाए। केरला और पांडुचेरी के पैटर्न पर वेतन तय किए जाए। उक्त मांगों का ज्ञापन सांसद मालविंदर सिंह कंग द्वारा प्रधानमंत्री को भेजने के लिए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को ज्ञापन सौपां गया। डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने समस्याओं के हल का आश्वासन दिया और ज्ञापन सांसद तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान अध्यक्ष जोगिंदर कौर, उपाध्यक्ष बलविंदर कौर, सीटू के राज्य उपाध्यक्ष महिंदर कुमार बढ़ोयान ने कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और लागू किया जाना चाहिए अन्यथा निकट भविष्य में केंद्र और राज्य सरकार का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके इनके अलावा सुरजीत कौर, सत्या देवी, मंजीत कौर सेला, राजविंदर कौर, मोनिका रानी, रघुबीर कौर, मंजू गढ़ी मानसोवाल, ज्ञान कौर, सुरिंदर कौर पोसी, रेखा, कुलदीप ने संबोधित किया और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही आशा वर्करों की समस्याओं का हल प्रधानमंत्री से मिलकर कराया जाए और स्थानीय मांगों का शीघ्र समाधान कराया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ से विजिलेंस के अधिकारियों ने की पूछताछ

चंडीगढ़ : आय से अधिक संपति मामलें में बुधवार को पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। जहां पर विजिलेंस के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक कांगड़ से करीब 20...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब सराय मामले में बलतेज पन्नू ने SGPC से मांगे जवाब : सराय रजिस्टर, ₹1 लाख की मदद और महिला के लंबे समय तक ठहरने पर उठाए सवाल

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने श्री आनंदपुर साहिब सराय मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह...
पंजाब

वार्ड नंबर 9 में 20 लाख की लागत से बनाई जाएगी दो गलियां: गोल्डी

गढ़शंकर :  कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा शहर के वार्ड नंबर 9 में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में 20 लाख की लागत से बनने वाली गलियों का काम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद अरविंद सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

रोहित भदसाली।  नादौन 15 सितंबर। जम्मू-कश्मीर में एक सैन्य आपरेशन के दौरान शहीद हुए गांव हथोल खास के सैनिक अरविंद सिंह का रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!