खालसा कॉलेज के एम.ए. इतिहास चौथे सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

by

गढ़शंकर, 22 अगस्त: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एम.ए. इतिहास के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा है। विभागाध्यक्ष प्रो. लखविन्दरजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि एम.ए. इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम शत प्रतिशत रहा है और सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि छात्रा सिमरन ने 76 प्रतिशत अंक लेकर कक्षा में प्रथम स्थान, विरिंदर सिंह ने 69.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान और बलविंदर कैंथ ने 65.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए छात्रों, उनके अभिभावकों और इतिहास विभाग को बधाई दी। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से बधाई दी और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवजात बदलने के आरोपों के बीच डीएनए टेस्ट होगा : डीएनए की रिपोर्ट खोलेगी सच्चाई

बठिंडा :  बठिंडा के एक निजी अस्पताल में नवजात शिशु की कथित अदला-बदली के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो माह पहले...
article-image
पंजाब

हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करो…पंजाब की AAP सरकार से बोले केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू

केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कड़ी आलोचना की है. बिट्टू ने दावा किया है कि उनके साथियों के खिलाफ कथित तौर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्रमुग्ध भजनों से सोनू निगम, शंकर महादेवन और अनुराधा पौडवाल ने सब कुछ राममय कर दिया

अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम, शंकर महादेवन और अनुराधा पौडवाल  ने अपने मंत्रमुग्ध भजनों से सब कुछ राममय कर दिया है। श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला की मूर्ति...
article-image
पंजाब

नर्स हत्याकांड में पुलिस को मिला अहम सुराग : पुर्तगाल से दी गई थी सुपारी, जालंधर में मिली थी लाश

जालंधर :  गांव तराड़ में नहर किनारे मिले नर्स के शव मामले में पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। इससे पता चला है कि नर्स की हत्या पुर्तगाल से सुपारी देकर करवाई गई है।...
Translate »
error: Content is protected !!