Chandigarh municipal corporation : मेयर सौरव जोशी ने सुनी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं : शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

by

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 25 मई : नगर निगम कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए शहर के मेयर सौरव जोशी ने सफाई कर्मचारियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ एक विस्तृत बैठक की। बैठक में प्रमुख रूप से राजेश कालिया एवं विनोद उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निवारण पर जोर दिया।

Chandigarh municipal corporation news
मेयर ने कहा कि नगर निगम अपने कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान और बेहतर कार्य वातावरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके हितों की रक्षा निगम की प्राथमिकता है।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी पक्षों ने कर्मचारियों के हित और शहर के बेहतर प्रशासन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम को मारने की धमकी : एसएफजे के नेता पन्नू पर पंजाब में एफआईआर

चंडीगढ़ :  आतंकवादी संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू खिलाफ पंजाब में एफआईआर दर्ज हुई है। पन्नू ने कल संगरुर के काली माता मंदिर के बाहर खालिस्तानी नारे लिखने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

142 पुलिस अधिकारियों को मिले डीजी डिस्क अवॉर्ड : अपराध रोकने और बेहतर सेवाओं के लिए किया सम्मानित

शिमला। डीआईजी मोहित चावला, सौम्या सांबशिवन, एसपी भगत ठाकुर दिवाकर शर्मा व वीरंद्र कालिया को गोल्डन डिस्क अवार्ड प्रदान किए गए। जबकि 137 को डीजी डिस्क अवार्ड मिला है। कुल 142 को डीजी डिस्क...
article-image
पंजाब

Stray Dog Menace Forces Children

Dasuya/Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 8 :  Special Report In Krishna Colony of Dasuya, the increasing presence and aggression of stray dogs has become a serious concern for residents, especially children. Fear and anxiety have grown to...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कम से कम 5 छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए करें प्रेरित – DC अनुपम कश्यप

*उपायुक्त ने कोटशेरा कॉलेज में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम में की शिरकत* एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा) में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!