एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की ऑनलाइन बैठक बद्दी में स्व-गणना 2027 को लेकर प्रशासन सक्रिय एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की ऑनलाइन बैठक

by

बद्दी, 25 मई (तारा) : उप-मण्डलाधिकारी डॉ. संजीव कुमार धीमान ने सोमवार को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपमण्डल बद्दी के सभी विभागाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान एसडीएम बद्दी ने आगामी स्व-गणना 2027 को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण से पहले 1 जून से 15 जून तक 15 दिनों की अवधि के लिए स्व-गणना प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत नागरिक स्वयं वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि नागरिक se.census.gov.in⁠ पर जाकर मात्र 15 से 20 मिनट में 33 प्रश्नों के उत्तर भरकर अपनी स्व-गणना पूरी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल, सुविधाजनक और समय बचाने वाली बताई गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें तथा अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण गृह सूचिकरण एवं आवास जनगणना का होगा, जो 16 जून से 15 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू किया जाएगा।
इसके उपरांत उप-मण्डलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों के जरिए स्व-गणना अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया से जुड़ सकें। वे समय रहते स्व-गणना प्रक्रिया को पूरा करें और देश की जनगणना को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्तरी रेलवे की मंडल सलाहकार समिति DRUCC में डॉ. सुकृत सागर की नियुक्ति

रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा नामांकन -सांसद व पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर की अनुशंसा पर मिली ज़िम्मेदारी -कांगड़ा घाटी रेल लाइन की जल्द बहाली की जगी उम्मीद एएम नाथ। देहरा/कांगड़ा :...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाला कौन है थॉमस क्रुक्स, मासूम चेहरे के पीछे की हिस्ट्री जानकर रह जाएंगे दंग

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान गोली चलाई गई, जिसमें वह बाल-बाल बचे. गोली उनके कान के पास से निकली. जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें ट्रंप के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज यहां जिला परिषद सोलन के उपस्थित नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।

उपायुक्त सोलन ने उपस्थित जिला परिषद सदस्यों को दिलाई शपथ सोलन:   केसी चमन ने जिला परिषद सोलन के लिए वार्ड नम्बर-3 डूमेहर से निर्वाचित आशा परिहार, वार्ड नम्बर-5 सिरीनगर से निर्वाचित लीला देवी ठाकुर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मशोबरा में प्रदेश के पहले महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया

टांडा में खोला जाएगा दूसरा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के समीप मशोबरा में ‘नव-जीवन’ महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का...
Translate »
error: Content is protected !!