आशादीप वेलफेयर सोसायटी व एन.आर.आई संदीप सोनी ने जिला रैड क्रास सोसायटी को 62 पल्स आक्सीमीटर किए भेंट

by

होशियारपुर : आशादीप वेलफेयर सोसायटी व एन.आर.आई. संदीप सोनी की ओर से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हुए जिला रैड क्रास सोसायटी  को 62 पल्स आक्सीमीटर भेंट  किए गए। आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल को यह सामग्री भेंट करते हुए सोसायटी के सदस्य तरनजीत सिंह, इंजीनिय मलकीयत सिंह महेड़ू, परमजीत सिंह सचदेवा, हरबंश सिंह, राममूर्ति शर्मा ने कहा कि वे भविष्य में भी सोसायटी को इसी तरह सहयोग देते रहेंगे। इस दौरान आशादीप वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेलां की ईमारत जिसमें 30 कमरे व 50 बैड है को, कोविड के मरीजों के प्रयोग के लिए पेशकश की।  इस मौके पर सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी नरेश गुप्ता भी मौजूद थे।
ए.डी.सी अमित कुमार पांचाल ने आशादीप सोसायटी व अन्य दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी ओर से की गई सहायता से जिला रैडक्रास जरुरतमंदों तक मदद पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि कोविड के मुश्किल दौर में उनकी ओर से दिए गए आक्सीमीटर कोविड पाजीटिव मरीजों के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा।
सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी नरेश गुप्ता ने जिले के समाज सेवकों को अपील करते हुए कहा कि कफ्र्यू के दौरान जरुरतमंद परिवारों को जरुरी सुविधाएं मुहैया करने संबंधी सोसायटी के एच.डी.एफ.सी बैंक में चालू खाता नंबर 50100309716962(आई.एफ.एस.सी. कोड-एच.डी.एफ.सी 0000229) या जिला रैडक्रास कार्यालय के फोन नंबर 01882-221071 या डिस्ट्रिक्ट रैड क्रास सोसायटी होशियारपुर के फेसबुक पेज के माध्यम से संपर्क कर अपना योगदान दें, ताकि इस मुश्किल दौर में ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंदों की मदद की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दाना मंडी होशियारपुर में 3.50 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत

सांसद डॉ. चब्बेवाल व विधायक जिम्पा ने चेयरमैन चेची की मौजूदगी में विकास कार्यो का रखा नींव पत्थर – मंडी की सड़क, सीवरेज व पानी की पाइप डालने के कार्य से लोगों को मिलेगी...
article-image
पंजाब

केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संस्थान के कार्यों को सराहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  दिव्य ज्योति जागृती संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी ने केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से कपूरथला के RCF (रेलवे...
article-image
पंजाब

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संकन गार्डन में होगा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन : उपायुक्त

एएम नाथ। मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में पांच सौ वर्ष प्राचीन मंडी नगर पूरी तरह से तैयार है। इस बार महोत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को और जीवंत बनाते हुए इनके...
article-image
पंजाब

विशाल डाक काबड़ यात्रा 22 जुलाई को सतनौर से निकलेगी

गढ़शंकर : 21 जुलाई : हर साल की तरह इस साल भी डाक काबड़ यात्रा 22 जुलाई से गढ़शंकर के गांव सतनौर के पृथ्वी नाथ शिव मंदिर से रवाना होगी। डाक काबड़ यात्रा में...
Translate »
error: Content is protected !!