आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत नच्छीर में सुनी जन समस्याएं

by
पालमपुर, 04 जनवरी – पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत नच्छीर के गांव सुरड़ में लोगों की समस्याएं सुनी।  विधायक ने लोगों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
विधायक ने उपस्थित लोगों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
May be an image of 7 people and text
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी विशेष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र लोगों के लिए मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्धता के साथ कार्य किया जा रहे हैं।
May be an image of 6 people and text
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए युवा वर्ग और स्थानीय लोगों की सहभागिता बहुत जरूरी है। सहभागिता से ही विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि गांव सुरड़ के लोगों के द्वारा बताए गए विभिन्न छोटे संपर्क मार्ग के निर्माण और 10 सोलर लाइट्स को 6 माह के भीतर लगवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि की उपलब्धता होने पर महिला मंडल के भवन निर्माण के लिए 5 लाख की धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस गांव की हर एक समस्या के समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा।
May be an image of 2 people
इस दौरान विधायक को नव दुर्गा महिला मंडल के सदस्यों ने शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नच्छीर ग्राम पंचायत उप प्रधान संतोष कुमार, नव दुर्गा महिला मंडल प्रधान पवना देवी, त्रिलोक चंद, प्यार सिंह, तेज सिंह, अनुराग नारियल, रंजीत, साहिल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला की गोलियां लगने से संदिग्ध हालात में मौत, मामला दर्ज

गढ़शंकर : गांव महिंदवाणी गुज्जरां में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रही 62 वर्षीय महिला की घर के निकट गली में दो अज्ञात मोटरसाइकिल स्वारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। गढ़शंकर पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में स्वास्थ्य विभाग के 249 में से 130 पद खाली, विधानसभा में डॉ. हंसराज ने सरकार को घेरा

तीसा अस्पताल में रोजाना 300 तक ओपीडी, डॉक्टरों की कमी पर विधायक ने उठाए सवाल चंबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर, डायलिसिस व हीमोफीलिया उपचार की सुविधाएं बढ़ाने की मांग एएम नाथ। शिमला : चुराह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोनाल्ड ट्रंप कौन होते हैं’ : भारत-पाकिस्तान सीजफायर की खबर पर सपा नेता ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं अमेरिकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर करें कार्य …. कुलवंत सिंह पोटन

राकेश शर्मा,  देहरा/तलवाड़ा :  नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत जिला कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज विकास खंड कार्यालय देहरा के सभागार में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक...
Translate »
error: Content is protected !!