आशू को समन भेजने वाले एसएसपी सस्पेंड : लुधियाना पश्चिम की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट

by
लुधियाना :    लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को समन भेजने वाले एसएसपी जगतप्रीत सिंह को पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।  इसके साथ ही अब आशू को विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं होना पड़ेगा, जिससे उनके चुनावी अभियान को एक बड़ी राहत मिली है।
-समन पर उठे सवाल
सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस द्वारा भेजा गया समन आधिकारिक प्रक्रिया का पालन किए बिना अचानक और रातों-रात जारी किया गया था। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब लुधियाना में उपचुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर थी। अब इस समन को राजनीतिक हथकंडा माना जा रहा है, जिससे आशू को सहानुभूति वोट हासिल हो सकें।
-सरकार की कार्रवाई
पंजाब सरकार द्वारा SSP जगतप्रीत सिंह को संस्पेंड कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर इसे राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस निर्णय से न सिर्फ आशू को विजिलेंस की पूछताछ से छूट मिली है, बल्कि चुनावी मैदान में उनका पक्ष और भी मजबूत हो सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई की शादी के लिए आया था युवक : ओरण में पेड़ से फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

पुनीत महाजन , चंडीगढ़ : बालेसर/सोड़नरा, 28 जून: जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सोड़नरा गांव की सरकारी ओरण भूमि में शनिवार को एक युवक का शव बबूल के पेड़ से फंदे पर...
article-image
पंजाब

टूर्नामेंट में 16 टीमें ले रही हिस्सा : संत बाबा साधू सिंह ने सैवन साइड फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

गढ़शंकर – गढ़शंकर के ब्लॉक माहिलपुर के गांव कहारपुर में एनआरआई व गांववासियों के सहयोग से संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा पेडू ओपन सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन कर शुभारंभ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 हजार करोड़ की किसान सम्मान निधि को मंजूरी : गांवों और शहरों में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी, टॉयलेट, बिजली, पानी और गैस कनेक्शन इन घरों में होगा

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों और शहरों में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी दी है। इन घरों में...
article-image
पंजाब

संजीव अरोड़ा बने बिजली मंत्री : हरभजन ईटीओ से बिजली विभाग लिया वापस

मोहाली :  पंजाब मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया गया है। भगवंत मान सरकार ने मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ से बिजली विभाग वापस ले लिया है। उनकी जगह अब संजीव अरोड़ा को राज्य का नया...
Translate »
error: Content is protected !!