आषाढ़ नाग मेला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक : कुलदीप सिंह पठानिया

by

बनीखेत में आषाढ़ नाग मेले का समापन, विधानसभा अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

लोक संस्कृति और भाईचारे को मजबूत करते हैं ऐसे मेले : विधानसभा अध्यक्ष

एएम नाथ। बनीखेत (चंबा) :  जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का समापन समारोह मंगलवार को बनीखेत में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भूरू नाग मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आयोजित होने वाले आषाढ़ नाग मेले का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। उन्होंने कहा कि यह मेला स्थानीय परंपराओं, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध लोक कला, संस्कृति और परंपराओं के कारण देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले और उत्सव समाज में भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी माध्यम हैं।
इससे पूर्व कुलदीप सिंह पठानिया ने भूरू नाग मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समापन समारोह के दौरान एसडीएम डलहौजी एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने विधानसभा अध्यक्ष को शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव कौशल, डीएसपी मयंक शर्मा, अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, राजेश मोगरा, तहसीलदार रमेश चौहान, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, अतुल शर्मा, देवेंद्र राणा, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में जिला क्षय रोग समिति की बैठक आयोजित – 7 दिसंबर से शुरू होगा 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान : डीसी 

एएम नाथ। चम्बा :  राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के सफल क्रियान्वन के बारे में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस आशीष बुटेल ने छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : स्कूलों में लगेंगे 40 हजार बेंच — आशीष बुटेल

खेलों से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है पालमपुर, 15 सितंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पालमपुर में अंडर-19 छात्रा जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने सिविल अस्पताल में 50 बेड के अतिरिक्त ब्लॉक तथा आईटीआई के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास*

*लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता :चन्द्र कुमार* *प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने को प्रयासरत* एएम नाथ। ज्वाली,17 दिसम्बर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : DC जतिन लाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 अगस्त. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा संचालित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे) में सहयोग...
Translate »
error: Content is protected !!