आस्था के महाकुंभ में सनातन विरोधी सुक्खू सरकार के इंतज़ाम नदारद : जयराम ठाकुर

by
हिमाचल को छोड़ देश के सभी राज्य चला रहे हैं कुंभ के लिए बसें
सबसे बड़ी हिंदू आबादी वाले राज्य के श्रद्धालुओं के लिए सरकार का कोई इंतज़ाम नहीं
एएम नाथ। शिमला :   शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सनातन की आस्था का प्रतीक महाकुंभ का चल रहा है जिसमें देश दुनिया के लोग जाकर स्नान कर रहे हैं। हिमाचल से भी हर दिन हजारों की संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए त्रिवेणी संगम प्रयागराज जा रहे हैं लेकिन दु:ख इस बात का है कि हिमाचल की सरकार ने प्रदेशवासियों के प्रयागराज पहुंचने के लिए कोई इंतज़ाम नहीं किए हैं। इससे प्रदेश के लोगों को मजबूरी में ज़्यादा पैसे खर्च करके महाकुंभ की यात्रा करनी पड़ रही है। इतने पवित्र अवसर पर प्रदेश के हिंदू श्रद्धालुओं के लिए कोई इंतज़ाम नहीं करने पर सरकार का यह सनातन विरोधी चेहरा सामने आ गया है। इतने सौभाग्य से महाकुंभ का यह संयोग आया है लेकिन सरकार की उदासीनता की वजह से बहुत लोग कुंभ के इस पुण्य का लाभ लेने से वंचित हो जा रहे हैं। मुझे भी सरकार के इस सौतेले रवैये पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग माध्यमों से लोगों के सैकड़ों संदेश प्राप्त हुए। सबकी एक ही शिकायत थी कि हम दूसरे स्टेट की बसों से, निजी बसों से हजारों रुपए खर्च करके महाकुंभ में जा रहे हैं तो क्या सरकार हमारे लिए बसें तक नहीं चला सकती है?
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल से हर दिन हजारों की संख्या में लोग कुंभ जा रहे हैं। उसके लिए उन्हें बस और टैक्सी ऑपरेटर्स को मनमाना पैसा भी देना पड़ रहा है। इतने बड़े आयोजन में हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए। प्रदेश में एचआरटीसी की इतनी बसें हैं, जिन्हें कुंभ के लिए भेज कर सरकार एक तरफ़ प्रदेश के यात्रियों का भला कर सकती थी और दूसरी तरफ़ एचआरटीसी को भी करोड़ों का लाभ हो सकता था। लेकिन सरकार अभी अपने 97 प्रतिशत हिंदू विरोधी की भावना से बाहर नहीं आ पा रही है। कांग्रेस के आलाकमान को खुश करने के लिए सुक्खू सरकार द्वारा इस तरह रवैया अपनाया जा रहा है। एक तरफ़ मुख्यमंत्री कहते हैं कि हिमाचल में 97 प्रतिशत हिंदू हैं जो किसी भी प्रदेश का सर्वाधिक हिंदू आबादी प्रतिशत है दूसरी तरफ़ प्रदेश की उस 97 प्रतिशत आबादी के लिए सरकार महाकुंभ जैसे आयोजन तक पहुँचाने के लिए बसें तक नहीं चलाई जा रही हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं जो हमें इस तरह के संयोग में महाकुंभ स्नान का अवसर आया है। इसके लिए सरकार की तरफ़ से बढ़-चढ़ कर इंतज़ाम किया जाना चाहिए था लेकिन सरकार द्वारा बस भी नहीं उपलब्ध करवाई गई। लोग निजी बसों और ट्रैवलर से महाकुंभ गए। कई बसें हादसों का शिकार हुई। लोगों को मनमाना पैसा खर्च करना पड़ा। हमारी एचआरटीसी परिवहन सेवाएं देने वाली एक व्यवसायिक संस्था है, जो उच्च गुणवत्ता के साथ लोगों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा करवाती है। एचआरटीसी से प्रदेश के लोगों का एक अलग लगाव है। ऐसे में सरकार प्रदेशवासियों को महाकुंभ में स्नान के लिए विशेष प्रबंध करवाने चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ का परिणाम रहा शत प्रतिशत : इलैक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष में जतिन व द्वीतीय वर्ष में समीर रहे प्रथम

ऊना : 18 सितम्बर :  हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ का राष्ट्रीय व्यावसाय परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जिसके चलते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP के वरिष्ठ नेता के बयान से मचा बवाल ….राहुल गांधी ने सही कहा था.’पाकिस्तान ने मार गिराए 5 एयरक्राफ्ट

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पांच भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। स्वामी ने राफेल विमानों की...
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला के शिक्षण संस्थानों में 24 अगस्त को रहेगा अवकाश

सोलन : ज़िला दण्डाधिकारी एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा सोलन ज़िला में भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं कर्मियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन संपन्न : अंतिम दिन 192 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

कुल 816 कलाकार बने चयन प्रक्रिया का हिस्सा एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के चयन की ऑडिशन प्रक्रिया आज संपन्न हो गई। अंतिम दिन प्रदेश के...
Translate »
error: Content is protected !!