इंकलाब सेवा सोसाइटी ने दर्शन सिंह मट्टू की उपस्थिति में कैंसर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की प्रदान

by

गढ़शंकर, 23 अगस्त : कैंसर से पीड़ित शम्मी निवासी वार्ड नंबर 01, मोहल्ला जोड़ा ,गढ़शंकर का इलाज टाटा होमभाबा  कैंसर अस्पताल, मुल्लापुर गरीब दास में चल रहा है। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका पता चलने पर इंकलाब सेवा सोसाइटी राजपुर भईया ने नबी ऑस्ट्रेलिया और जसकरन सिंह कनाडा के विशेष सहयोग से परिवार की मदद की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए इंकलाब सेवा सोसाइटी राजपुर भईया के सुखपाल सिंह, गुरदीप सिंह और जतिंदर सिंह ने बताया कि शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू की उपस्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू ने इंकलाब सेवा सोसाइटी का धन्यवाद किया और कहा कि कैंसर का इलाज बहुत महंगा है। जिसके कारण परिवारों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो जाती है। इसलिए अन्य दानदाताओं को भी इस परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जसवीर सिंह मान, सोनू गढ़शंकर, जुगिंदर सिंह कुल्लेवाल, हरकृष्ण सिंह गंगर आदि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्यपाल के खिलाफ 30 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और सुप्रीम कोर्ट की सहमति से ही सदन में तीनों मनी बिल पेश किए जाएंगे : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्यपाल हमें सीधे तौर पर धमकी दे रहे हैं कि कि ये...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राज्य में पहला ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ किया समर्पित

बुलन्दियों को छूने के लिए विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान दे रहे हैं, शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब जल्द ही बनेगा पहला राज्य बच्चों के सुनहरी भविष्य के लिए किए गए नेक कार्य के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, 2 कोचों के टूटे शीशे – ऊना से दिल्ली आ रही

रोहित भदसाली। ऊना :  गांव बसाल  में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास...
article-image
पंजाब

गांव खरौदी में श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन निकाला गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव गांव खरौदी में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648 वे प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन निकाला गया इस अवसर पर पहले अरदास को गई...
Translate »
error: Content is protected !!