इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों को जिताने के लिए आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को किया जाएगा समर्थन : भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी

by
गढ़शंकर, 11 मई: भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी की तहसील इकाई की बैठक आज यहां स्थानीय गांधी पार्क में कामरेड शाम सुंदर पोसी की अध्यक्षता में हुई जिसमें पार्टी के जिला नेता कामरेड बलवंत राम विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए पार्टी के सचिव रामजी दास चौहान ने कहा कि बैठक में जहां पिछले समय के संघर्षों में भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया गया वहीं पूरे देश एवं प्रांत की राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करते हुए गंभीर चिंता व्यक्त की गयी। उन्होंने कहा कि देश में सत्तारूढ़ मोदी सरकार मेहनतकश जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए संसदीय चुनाव में लोगों को धर्म, जाति और संप्रदाय में बांटने का बेहद खतरनाक खेल खेल रही है। संवैधानिक संस्थाओं ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का इस्तेमाल विरोधियों को डराने-धमकाने के लिए किया जा रहा है। चुनाव में अधिक सीटें हथियाने के लिए बेहद निम्न स्तर के गंदे हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। देश की आम जनता, किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों की समस्याओं से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा की सांप्रदायिक फाशीवादी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ठोस प्रयास के साथ एक विशेष अभियान चलाया जाएगा और इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों को जिताने के लिए आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा। आज की बैठक में मेहनतकश जनता के विभिन्न संगठनों द्वारा किये जा रहे संघर्षों में पूर्ण सहयोग देने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में प्रसिद्ध पंजाबी लेखक सुरजीत पातर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज की बैठक में पार्टी के जिला नेता कामरेड बलवंत राम, शिंगारा राम भज्जल, गोपाल दास, शाम सुंदर, दविंदर सिंह, किशोरी लाल, ज्ञानी अवतार सिंह थाना और रामजी दास चौहान ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

दीक्षप्रीत कौर ने ‘ग्लिट्ज़ मिस पंजाब 2026’ का ताज जीता : रिधिमा को प्रथम रनर-अप और सपरिया चौहान को द्वितीय रनर-अप घोषित

होशियारपुर : बीती रात आयोजित एक शानदार फिनाले के दौरान पटियाला की दीक्षप्रीत कौर को ‘ग्लिट्ज़ मिस पंजाब 2026’ का ताज पहनाया गया। प्रतियोगिता में रिधिमा को प्रथम रनर-अप और सपरिया चौहान को द्वितीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SIR का मामला – सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट ने संवैधानिक वैधता को मान तो लिया : कोर्ट ने जितने जवाब दिए, उतने ही सवाल खड़े कर दिए : अभिषेक मनु सिंघवी

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर की संवैधानिक वैधता को मान लिया है. इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने संवैधानिक वैधता को मान तो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने ED-CBI के बाद अब NIA जांच की सिफारिश की : केजरीवाल पर आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर लेने का लगाया था आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कारण, पहले से ही जेल में बंद केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने ED-CBI के बाद अब NIA जांच की...
article-image
पंजाब

हमारी बेटियां बढ़ा रही हैं परिवार और राज्य का गौरव- डॉ. राज कुमार

जंडोली की ऋषिका जसवाल का न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में चयन होने का उदाहरण दिया बेटियों की लोहड़ी मनाने वाले परिवारों को दी बधाई  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : “आज के युग में लड़कियाँ न केवल हर क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!