इंडियाना की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में मृत मिला 23 साल का भारतीय छात्र

by

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं।  इंडियाना से भारतीय छात्र पर हमले की खबर आ गई।  इंडियाना के पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में 23 साल का भारतीय छात्र मृत पाया गया। गौरतलब है कि यह इस साल अमेरिका में इस तरह का पांचवां और यूनिवर्सिटी में दूसरा मामला था। छात्र की पहचान समीर कामथ के रूप में हुई।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रमुख एकहार्ड ग्रोल के अनुसार, कामथ मैसाचुसेट्स से थे और उन्होंने मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और 2021 की गर्मियों में पर्ड्यू आए। उन्होंने अगस्त में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के साथ विभाग से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार 23 वर्षीय भारतीय छात्र को 2025 में डॉक्टरेट कार्यक्रम से स्नातक होना था।

पिछले महीने भी विवि में मृत पाया गया था भारतीय छात्र :  इससे पहले भी इसी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला एक छात्र भी पिछले महीने मृत पाया गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका में इंडियाना के पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले भारतीय छात्र नील आचार्य को लापता होने की सूचना के बाद मृत पाया गया था। सुबह करीब 11:30 बजे अधिकारियों को बुलाया गया। टिप्पेकेनो काउंटी कोरोनर के कार्यालय ने कहा पर्ड्यू के परिसर में एक “कॉलेज-आयु वर्ग का पुरुष” मृत पाया गया। यह तब हुआ जब विवेक सैनी नाम के एक अन्य भारतीय छात्र की जॉर्जिया के लिथोनिया में एक स्टोर के अंदर एक बेघर ड्रग एडिक्ट होने के दौरान हथौड़े से बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पीड़ित की पत्नी ने जयशंकर से की मदद की अपील :  गौरतलब है कि मंगलवार के ताजा घटनाक्रम में अमेरिका के शिकागो में भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित भारतीय छात्र हैदराबाद का रहने वाला है, जिसका नाम सैयद मजाहिर है। इस संबंध में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अली और उनके परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शिकागो में कहा है कि वह पीड़ित सैयद मजाहिर की पत्नी के संपर्क में है।भारतीय दूतावास ने इस संबंध में ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा ‘ वाणिज्य दूतावस भारत में सैयद म​जाहिर अली और उनकी पत्नी सैयदा रुकैया फातिमा रिजवी के संपर्क में हैं। हमने अर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।’ इस मामले में सैयद मजाहिर अली की पत्नी ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईडी, सीबीआई से डरने वाली नहीं कांग्रेस : विधायक विक्रमादित्य बोले कांग्रेस प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी

शिमला : कांग्रेस ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स से डरने वाली नहीं है। मिशन लोट्स के तहत भाजपा ने विपक्ष को तोड़ने के लिए 500 करोड़ का बजट रखा है। हिमाचल कांग्रेस के महासचिव...
article-image
पंजाब

मुख्य मंत्री की ओर से मैडिकल कालेज के स्थान का निरीक्षण करना दर्शाता है उनकी जनहितैषी प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री जिंपा

शहीद ऊधम सिंह इंस्टीट्यूट आफ मैडिकल साइंसेज बनने से मैडिकल शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला करेगा तरक्की होशियारपुर : 28 नवंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर में बनने...
article-image
पंजाब

FCRA Bill to Curb Foreign

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 8— Former cabinet minister and senior BJP leader Tikshan Sood said the FCRA bill introduced by the Modi government in Parliament will significantly help India’s unhindered progress in the future....
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने शुरू किया 5,000 करोड़ का ‘रौशन पंजाब’ मिशन : हर घर को मिलेगी चौबीसों घंटे बिजली

जालंधर : पंजाब सरकार ने ‘रौशन पंजाब’ मिशन के तहत 5,000 करोड़ रुपये की भारी लागत से बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के...
Translate »
error: Content is protected !!