इंडी गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए खड़गे के घर हुई बैठक : इंडिया गठबंधन उन सभी पार्टियों का स्वागत करता है, जो संविधान में लिखी आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक न्याय की बातों का सम्मान करते – खड़गे

by

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद इंडी गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर हुई बैठक में नेताओं ने करीब डेढ़ घंटे चर्चा की। मीटिंग में सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी, एनसीपी (एसीपी ) के शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, शिवसेना (उद्धव गुट) के संजय राउत, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी, आरजीडी के तेजस्वी यादव, डीएमके नेता एमके स्टालिन, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना, आप नेता राघव चड्ढा और सीपीएम के सीताराम येचुरी समेत कई नेता मौजूद हैं।

खड़गे ने कहा कि हम बहुत अच्छा और एकसाथ लड़े। इंडिया गठबंधन उन सभी पार्टियों का स्वागत करता है, जो संविधान में लिखी आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक न्याय की बातों का सम्मान करते हैं। मोदी और उनके तरीके की राजनीति के खिलाफ जनादेश मिला है। व्यक्तिगत रूप से यह उनके लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान है। यह उनकी नैतिक हार है।

दरअसल, नतीजों में गठबंधन को कुल 234 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए गठबंधन को 272 सांसदों का समर्थन चाहिए। ऐसे में बहुमत के लिए उसे मौजूदा सीट शेयरिंग से बाहर भी पार्टनर खोजने होंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी ने इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस को 1-0 से हराया

पंजाब स्टेट सेकेंड डिवीजन फुटबॉल लीग में गढ़शंकर की जीत गढ़शंकर :  पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही 21वीं पंजाब स्टेट सेकेंड डिवीजन फुटबॉल लीग के तहत मुकाबला बब्बर अकाली मेमोरियल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दृष्टिबाधित युवक द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष : दिव्यांग युवक के आरोप गंभीर हैं, सबको है समानता का अधिकार : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नौकरी की माँग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिबाधित युवक द्वारा लगाए गये आरोप बहुत गंभीर हैं। एक मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह की...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री मजीठिया एक बार फिर से सिट के सामने पटियाला में हुया पेश : मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया पूर्व अकाली नेता संधू के साथ धक्केशाही कर मुख्य गवाह बनने व उनके खिलाफ झूठा बयान देने के लिए किया जा रहा मजबूर

पटियाला : एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना की अगुवाई वाली सिट के सामने पटियाला में पूर्व  मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया शनिवार को एक बार फिर से पेश हुए। इस दौरान उन्होंने उन्हीनों ने आरोप लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!