इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की 2238 लाभार्थियों को एक करोड़ 71 हजार की सम्मान राशि मुख्यमंत्री ने की जारी

by
एएम नाथ।  कुल्लू :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के देहूरी में बंजार विकास खण्ड की 18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग की 2238 पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि अप्रैल 2025 से जून 2025 तक (तीन महीने) 4500 रूपये प्रति लाभार्थी की दर से बचत खातों में 1 करोड़ 71 हजार की राशि हस्तांतरित कर इस योजना का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पात्र महिलाओं को चरणबद्ध ढंग से 1500 रूपये प्रतिमाह प्रदान कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य की सम्पदा के लाभों से वंचित सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने घरेलू कामकाजी महिलाएं को भी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत लाने का निर्णय लिया है ताकि उन्हें भी 1500 रूपये प्रति माह प्रदान किए जा सकें। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं की बेटियां भी इस योजना के अन्तर्गत लाभ पाने की पात्र होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा नेता पूछते रहते हैं कि महिलाओं को 1500 रुपये कब मिलेंगे। मैं कहना चाहता हूं कि हमने भ्रष्टाचार के सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं और सार्वजनिक धन को लूटने से बचाया है। इसी बचत से हम चरणबद्ध तरीके से महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंजार क्षेत्र में पहले चरण में 2,238 महिलाओं को पेंशन दी जा रही है और आने वाले दिनों में सभी पात्र महिलाओं को यह राशि मिल जाएगी।’’
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही बेटी है अनमोल योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत टैªक सूट के लिए बंजार विकास खंड के 37 लाभार्थियों को 5 लाख 87 हजार रूपये वितरित किए। उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं ताकि उनके जीवन स्तर में आशातीत बदलाव आ सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑप्रेटर के 220 पद : टीडीसी प्लेसमेंटस व सर्विसिज़ प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा भरे जाएंगे

ऊना, 2 जनवरी – मैसर्ज़ इंडस्फिनिक्स परवाणू, आईटीसी कपूरथला, टीडीसी प्लेसमेंटस व सर्विसिज़ प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा ऑप्रेटर के 220 पद युवतियों के लिए अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देनोवाल खुर्द में युवक की रहस्यमयी स्थिति में मौत : नशे की ओवरडोज से मौत होने का संदेह

गढ़शंकर, 8 अक्तूबर : गढ़शंकर के निकटवर्ती  गांव देनोवाल खुर्द में आज एक युवक की रहस्य में स्थिति में शव मिला । लोगों ने गांव में स्थित गुगा जाहर पीर की जगह पर एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

35 से 40 लाख रुपए की साल में कर रहे कमाई : सुनील ने कृषि वैज्ञानिक बनने का सपना छोड़ शुरू किया मशरूम का कारोबार

ज़िला कांगड़ा में 500 इकाईयों में सालाना हो रहा 3 हज़ार मीट्रिक टन मशरुम का उत्पादन। जोगिंद्रनगर : युवा पीढ़ी खेतीबाड़ी के व्यवसाय से विमुख होकर सरकारी नौकरी की तरफ दौड़ रही है वहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर में मासिक धर्म के विषय पर जागरूकता अभियान “अपराजिता मैं चम्बा की” के तहत एक दिवसीय शिविर का किया आयोजन

एएम नाथ (भरमौर) : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर में बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर जिला चम्बा के सौजन्य से जिला प्रशासन चंबा द्बारा मासिक धर्म के विषय पर जागरूकता अभियान “अपराजिता मैं चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!