इंदिरा स्टेडियम ऊना में जिला स्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता आयोजित

by

विशुद्ध लोक संगीत में सुरम सिंह जबकि समकालीन लोक संगीत में साहिल शर्मा रहे विजेता
ऊना, 20 सितंबर: जिला स्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता आज इंदिरा स्टेडियम ऊना में सम्पन्न हुई। यह जानकारी देते हुए जिला भाषा एवं संस्कृति अधिकारी नीलम चंदेल ने बताया कि प्रतियोगिता में विशुद्ध लोक संगीत, समकालीन व विलयात्मक लोक संगीत पर प्रस्तुतियां आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि विशु़द्ध लोक संगीत में 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सुरम सिंह विजेता रहे। जबकि समकालीन व विलयात्मक लोक संगीत में साहिल शर्मा विजेता रहे। महिला वर्ग में विशुद्ध लोक संगीत में नीरू सोनी जबकि समकालीन लोक संगीत में रजिया बेगम विजेता रहीं। इसके अलावा 16 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं में मुस्कान कुमारी विशुद्ध लोकसंगीत जबकि संस्कृति शर्मा समकालीन व आधुनिक लोक संगीत में विजेता रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मांगा अकाउंट नंबर , 300 करोड़ रुपए कल होगा जारी : 1923 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बल्क ड्रग फार्मा पार्क

शिमला । हिमाचल में बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए केंद्र सरकार कल 300 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी करेगा। केंद्र सरकार ने उद्योग विभाग से प्रोजेक्ट को लेकर बनाया गया नया अकाउंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवास योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन : राहुल चौहान

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत घर बनाने के लिए मिलेंगे ढाई लाख रुपये रोहित जसवाल।  हमीरपुर 07 फरवरी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राहुल चौहान ने प्रधानमंत्री आवास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तरनतारन में चला आप का झाड़ू : आप के हरमीत सिंह संधू ने 42649 वोट लेकर की जीत दर्ज : शिरोमणि अकाली दल ने दूसरे नंबर पर आकर किया जबरदस्त कमबैक,अकाली दल-वारिस पंजाब तीसरे, कांग्रेस चौथे, भाजपा 5वें नंबर पर

तरनतारन : तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उमीदवार हरमीत सिंह संधू ने 42649 वोट लेकर के 12,091 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल की उमीदवार सुखविंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की जनता इस बार बिकने वाले विधायकों के साथ साथ खरीददार पार्टी को भी कड़ा सबक सिखायेगी : मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू

शिमला, 20 मई :  मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के बागियों और भाजपा पर फिर निशाना साधा है। चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!