*इंदौरा क्षेत्र को बड़ी सौगात,मौकी में बनेगा 33 केवी सबस्टेशन : विधायक मलेंद्र राजन के निरंतर प्रयासों से स्वीकृत हुई परियोजना*

by
एएम नाथ।  इंदौरा, 28 जून। इंदौरा विधानसभा क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। मौकी में 33 केवी सबस्टेशन की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार ने बजट स्वीकृत कर दिया है। इस परियोजना के लिए 10 करोड़ 50 लाख रुपये का टेंडर भी जारी हो चुका है और कार्य शीघ्र आरंभ होने की संभावना है। यह महत्वपूर्ण परियोजना विधायक मलेंद्र राजन के निरंतर प्रयासों और प्रदेश सरकार से उनके लगातार संवाद का परिणाम है।
विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि यह इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है जो हमारी चिरप्रतीक्षित मांग अब साकार होने जा रही है। इस सबस्टेशन के बनने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा और जनता को निर्बाध विद्युत सेवा प्राप्त होगी।
विधायक मलेंद्र राजन ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अपनी ओर से और समस्त इंदौरा विधानसभा क्षेत्रवासियों की ओर से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में इंदौरा विधानसभा क्षेत्र को निरंतर विकास की नई सौगातें मिल रही हैं।
विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का DC ने किया शुभारंभ

रोहित जसवाल। ऊना, 20 फरवरी। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को ऊना में नेहरू युवा केंद्र ऊना तथा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोदरेज कंपनी ने थाना डिस्पेंसरी में सीएसआर के तहत 6 लाख रुपये के कराए विकास कार्य

डिस्पेंसरी में बनाया शेड व स्टोर का किया रिपेयर, वारटर कूलर व कुर्सियों का कराया प्रबंध बद्दी, 30 जनवरी (तारा) : बद्दी स्थित गोदरेज कंपनी ने अपने सीएसआर के तहत आयुष विभाग की थाना स्थित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना के जवानों को मिलेगा ₹1 करोड़ का एक्सीडेंट बीमा….बेटियों की शादी के लिए 10 लाख का स्पेशल कवर

नई दिल्ली :   देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों की सुरक्षा और उनके परिवारों की वित्तीय स्थिरता हमेशा से प्राथमिकता रही है. बदलते दौर में सेना के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी भवनों तथा परिसरों से प्रचार सामग्री हटाने के दिए निर्देश : डीसी तोरुल एस रवीश

एएम नाथ/ अजायब सिंह बोपाराय । कुल्लू 17 मार्च : उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने आज यहां पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के मतदान की अधिसूचना जारी होने के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!