जन-जन की जुबान पर एक ही बात कि प्रदेश के सात दशकों के इतिहास में पहली बार सबसे भ्रष्ट और निकम्मी सरकार, पुरानी परियोजनाएं भी बंद कीं : अनुराग ठाकुर

by
रोहित जसवाल।  हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाने के फैसले के खिलाफ शनिवार को जिला भाजपा की ओर से जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इसमें हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने वर्तमान सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जन-जन की जुबान पर एक ही बात कि प्रदेश के सात दशकों के इतिहास में पहली बार सबसे भ्रष्ट और निकम्मी सरकार आई है। कहा कि जयराम ठाकुर ने जो परियोजनाएं शुरू कीं, उनको प्रदेश की मौजूदा सरकार ने पूरा तो क्या करना, रद्द कर दिया। 23 लाख महिलाओं को 1500 रुपये तो क्या था, जो भाजपा की सरकार 1150 रुपये 2.35 लाख बहनों को दिया जाता था, उसे भी बंद कर दिया गया। कहा कि किसानों को दो रुपये किलो गोबर और 100 रुपये किलो दूध खरीदेंगे, वो भी वादा अधूरा है।
नई नौकरी तो दूर की बात, सरकारी नौकरी करने वालों को वेतन और पेंशन भी समय पर नहीं दी जा रही। अनुराग ने कहा कि कोरोना के समय डॉक्टर लगे, उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। इंटरनशिप करने वालों को वेतन के लिए चार महीने का इंतजार करना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कारण हिमाचल की फजीहत पूरे देश में हो रही। कहा कि बिजली में सेस लगा दिया, पानी पर सरचार्ज लगा दिया। राशन के दाम बढ़ा दिए। महाराष्ट्र और हरियाणा में राहुल गांधी के खटाखट मॉडल को खटारा घोषित किया गया, वहां कमल का फूल खिला। अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के लिए तीन केंद्रीय विद्यालय मंजूर करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहले ही हरोली और कुटलैहड़ में केवी की मंजूरी मिली है। इस बीच दो और विद्यालयों के साथ ऊना जिला में चार केंद्रीय विद्यालय और एक नवोदय विद्यालय की सौगात दी गई है।
कांग्रेस सरकार से हर वर्ग परेशान :    राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई, तो लोगों को बड़ी उम्मीद थी। कहा कि बीते दिनों वह दिल्ली में कांग्रेस के विधायकों से मिला। उन विधायकों ने भी कहा कि वे खुद इस सरकार से दुखी है। कहा कि 11 दिसंबर को सरकार जश्न मना रही है। कहा कि सरकार क्या इसलिए जश्न मना रही कि उनसे कोई गारंटी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि क्या इस बात का जश्न मनाया जा रहा कि सीपीएस को अदालत ने हटाने का आदेश दिया। सिकंदर कुमार ने कहा कि इस सरकार से हर वर्ग परेशान है। इस मौके पर ऊना सदर विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व विधायक राजेश शर्मा, चैतन्य शर्मा, देवेंद्र भुट्टो, बलबीर चौधरी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन होटलों को मिली गोल्फ कार्ट की सौगात…. आर.एस. बाली ने किया शुभारंभ

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 जनवरी । हिमाचल प्रदेश के चार पर्यटन होटलों को गोल्फ कार्ट की सुविधा प्रदान की गई है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के...
हिमाचल प्रदेश

23 दिसम्बर को डाकघर ऊना मंडल में लगेगी पेंशन अदालत

रोहित जसवाल। ऊना, 12 दिसम्बर। मंडल ऊना के डाकघर अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डाकघर ऊना मंडल में 23 दिसंबर कोे प्रातः 10 बजे पेंशन अदालत लगेगी। पेंशन अदालत में...
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सोलन में 05 दिवसीय एनसीसी शिविर आरम्भ

सोलन :  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर का 05 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरम्भ हुआ। शिविर का शुभारम्भ 1एचपीबीएन सोलन के लैफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार ने किया। यह जानकारी आज यहां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यमुना में बहे थे 3 युवक : घटनास्थल से 20 KM दूर मिला एक का शव…..60 से ज्यादा लोग गवां चुके इस जगह जान

एएम नाथ : नाहन। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा पर बहने वाली यमुना नदी में मंगलवार दोपहर को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शहर के यमुना घाट से पानी के तेज बहाव में...
Translate »
error: Content is protected !!