इनोवा चालक 50 पेटी नाजायज़ शराब सहित गिरफ्तार 

by
गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख की हिदायतों पर एएसपी गढ़शंकर तुशार गुप्ता की देखरेख में तथा एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर इकबाल सिंह की अगुवाई में नशा तस्करों खिलाफ चलाए अभियान को उस भारी सफलता मिली जब गढ़शंकर पुलिस ने एक इनोवा कार चालक को 50 पेटी नाजायज़ शराब सहित गिरफ्तार किया। एसएचओ इकबाल सिंह ने जानकारी देते बताया कि एसआई मनजीत लाल की पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान स्थानीय बंगा चौक में जब आ रही इनोवा कार नंबर पी.बी.- 06- एवी- 8113 को टार्च से रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने गाड़ी एक-दम बंगा की तरफ मोड़ कर भगाने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने पीछा कर गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 50 पेटियां नाजायज़ शराब 555 गोल्ड व्हिस्की फाॅर सेल इन चंडीगढ़ बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक को नाजायज़ शराब सहित गिरफ्तार कर धारा 61-1-14 तहत मामला दर्ज किया है। कथित दोषी की पहचान जरमनजीत सिंह पुत्र निवासी भुल्लर जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।
फोटो
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नैशनल स्कालरशिप में धमाई स्कूल की चुनी गई छात्रा प्रिया लोई को सम्मानित किया

गढ़शंकर: 22 जुलाई : राज्य साइंस शिक्षा संस्थान पजाब मोहाली द्वारा स्कालरशिप के लिए हर साल ली जाती नैशनल मींस-कम-मैरिट स्कालरशिप में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल धमाई की छात्रा प्रिया लोई ने परीक्षा पास...
article-image
पंजाब

ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित हुआ पिंक बॉल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

डिवाइन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी काका जी के नाबाद 110 रनों की बदौलत डिवाइन क्रिकेट क्लब ने फाइनल मुकाबला 10 विकेट से जीता। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और ग्रामवासियों के...
article-image
पंजाब

26 अप्रैल को मुफ्त मेडिकल कैंप का  राजिंद्रा हॉस्पिटल निकट बारापुर अड्डा में किया जायेगा आयोजन

गढ़शंकर : राजिंद्रा हॉस्पिटल निकट बारापुर अड्डा में 26 अप्रैल को मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह जानकारी राजिंद्रा हॉस्पिटल  एमडी डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया 26 अप्रैल दिन शुक्रवार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक बंगाणा में गिरफ्तार : बहड़ाला में बर्गर की दुकान से चरस बरामद

ऊना : जिले के बंगाणा में पुलिस ने शनिवार देर रात डुमखर क्षेत्र में नाकेबंदी और गश्त के दौरान दो युवकों को 7.86 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया।       जानकारी के...
Translate »
error: Content is protected !!