इमिग्रेशन दफ्तर पर फायरिंग का मामला सुलझाने का दावा, एक आरोपी गिरफ्तार

by

बिना नंबर की काली स्प्लेंडर बाइक बरामद; दूसरे आरोपी और विदेश में बैठे कथित साजिशकर्ताओं की तलाश में छापेमारी 

लुधियाना। शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में दूसरे आरोपी और विदेश में बैठे कथित साजिशकर्ताओं की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलेम टाबरी की हजूरी बाग कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस उसके कथित साथी गगनदीप की तलाश में छापेमारी कर रही है, जो दिल्ली के सीलमपुर इलाके का रहने वाला बताया गया है। इस मामले में हैबोवाल कलां के दुर्गापुरी इलाके में रहने वाले भानव अहूजा के बयान पर केस दर्ज किया गया था।

 10-11 अक्टूबर की रात हुई थी फायरिंग

डीसीपी क्राइम हरपाल सिंह गरेवाल के मुताबिक, 10 और 11 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात दो अज्ञात बदमाश बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने दफ्तर को निशाना बनाकर कई गोलियां चलाईं और इसके बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी और घटना के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए जांच जारी है। विदेश में बैठे कथित साजिशकर्ताओं की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोटापा, वजनी शरीर वास्तुदोष की वजह से भी हो सकता : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानव जीवन में सात प्रकार के सुखों को महत्त्व दिया है है इन सातों सुखों में सबसे महत्वपूर्ण सुख है निरोगी काया। हमारी काया निरोगी तब तक रहेगी जब तक हमारा...
पंजाब

हड़ताल ली वापस पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने : मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद तुरंत काम पर लौटने का फैसला

चंड़ीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो बजे तक काम पर लौटने की चेतावनी दी थी। इसके बाद हड़ताल को वापस ले लिया गया है। हड़ताल को सरकार ने अवैध घोषित किया था। एसआईटी...
article-image
पंजाब

आपत्तियों का समयबद्ध समाधान किया जाए सुनिश्चित : DC मुकेश रेपसवाल

एफसीए मामलों की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत वन मंडल चुराह से संबंधित...
Translate »
error: Content is protected !!