इलाके में बिक रहे नशीले पदार्थो की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाये जाने की मांग करेंगे : डॉ. सुभाष शर्मा।

by

गढ़शंकर, 17 अक्तूबर :  हम गढ़शंकर हलके और पंजाब में चल रहे नशे के गंदे कारोबार की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से करवाने की सिफारिश की मांग करेंगे ताकि पंजाब के युवाओं को इस नासूर बीमारी से बचाया जा सके। यह बातें श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के भाजपा पार्टी प्रभारी डॉ. सुभाष शर्मा ने कल गांव मेघोवाल में जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त की। उन्होंने कहा कि टांडा पुलिस द्वारा सवा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान गढ़शंकर हलके के गांव सरदूलपुर की सरपंच के पति की गिरफ्तारी, जोकि सत्ताधारी पार्टी का ख़ास व्यक्ति है, हलके में नशा तस्करों के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को दर्शाती है कि पंजाब सरकार का नशा रोकने का अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित है, जबकि नशा तस्करों की पहुंच सरकारी दरबार तक है। उन्होंने कहा कि एक हफ़्ते में इलाके में तीन गोलियाँ चलीं, लेकिन आप विधायक बिगड़ती क़ानून-व्यवस्था की चिंता किए बिना विदेश यात्रा में व्यस्त हैं, जबकि लोगों का जीना दूभर हो गया है और उनसे रिश्वत माँगी जा रही है और गोलियां चलाईं जा रही है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा हलका गढ़शंकर प्रभारी निमिषा मेहता को भरोसा दिलाया कि वे गढ़शंकर हलके और पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार की जाँच केंद्रीय एजेंसी से करवाने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। 17 HSP RAMPAL BHARDWAJ…01 कैप्शन… पत्रकारों से बातचीत करते डॉ. सुभाष शर्मा और निमिषा मेहता। (रामपाल)

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की नापाक हरकत : भारत विरोधी नारे के साथ निकाला कार रैली

कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने नापाक हरकत दिखाते हुए प्रदर्शन किया, जिसने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लागू होगी ढाबा नीति … निगम प्रबंधन तय करेगा खाने के रेट

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब ढाबा नीति लागू होगी। इस नीति के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें ब्रेकफॉस्ट, लंच और डिनर के समय कहां-कहां रुकेंगी, इसके लिए ढाबों का चयन होगा।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विश्वास फाउंडेशन सम्मानित, मानव सेवा के कार्यों को मिली सराहना

चंडीगढ़ ( पुनीत महाजन) विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मानवता की सेवा और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वास फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं...
Translate »
error: Content is protected !!