ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO में टेस्ट देना जरूरी नहीं होगा

by

नई दिल्ली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसमें एक नियम ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से जुड़ा है। दरअसल, 1 जून से अब जो लोग नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

बल्कि आप ड्राइविंग टेस्ट प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर या ड्राइविंग स्कूल जाकर दे सकेंगे। यहां से ही आपको ड्राइविंग एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट मिलेगा। अभी देश के कई शहरों में ड्राइविंग स्कूल में टेस्ट देकर ड्राइविंग लाइसेंस दिया जाता है। ऐसे में अब इस नियम को देशभर में लागू कर दिया जाएगा। नए नियम में नए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO में टेस्ट देना जरूरी नहीं होगा। बल्कि प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर जाकर टेस्ट दे पाएंगे। इन सेंटर्स को ड्राइविंग टेस्ट लेने और ड्राइविंग सर्टिफिकेट जारी करने की परमिशन दी जाएगी। ऐसे में RTO में चल रही कालाबाजारी या फिर दलालों को मिलने वाला कमीशन भी खत्म हो जाएगा।

नया लाइसेंस बनावाने से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया

आप ड्राइविंग लाइसेंस के लिए https://parivahan.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप मैनुअल प्रक्रिया से आवेदन करने के लिए RTO जा सकते हैं। आवेदन शुल्क लाइसेंस के प्रकार पर निर्भर करता है। आपको डॉक्युमेंट जमा करने और लाइसेंस के लिए अपने ड्राइविंग कौशल का प्रदर्शन करने के लिए RTO का दौरा करना होगा।

लाइसेंस की फीस और चार्जेज

लर्नर लाइसेंस (फॉर्म 3): 150 रुपए
लर्नर्स लाइसेंस टेस्ट (या रिपीट टेस्ट): 50 रुपए
ड्राइविंग टेस्ट (या दोबारा टेस्ट): 300 रुपए
ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना: 200 रुपए
इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट: 1000 रुपए
लाइसेंस में एक अन्य व्हीकल कैटेगरी जोड़ना: 500 रुपए
ड्राइविंग लाइसेंस रिनूवल: 200 रुपए
लेट रिनूवल (ग्रेस पीरियड के बाद): 1300 रुपए

ड्राइविंग इंस्ट्रक्शन स्कूल के लिए डुप्लीकेट लाइसेंस: 5000 रुपए
लाइसेंसिंग प्राधिकारी के आदेशों के विरुद्ध अपील: 500 रुपए
ड्राइविंग लाइसेंस में पता या अन्य विवरण बदलना: 200 रुपए

नाबालिग पर 25000 रुपए का जुर्माना : तेज गति से गाड़ी चलाने पर 1,000 रुपए से 2,000 रुपए के बीच जुर्माना होगा। नाबालिग को गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर 25,000 रुपए का जुर्माना लगेगा। इतना ही नहीं, 25,000 रुपए तक के चालान के साथ नाबालिग के पिता को जेल भी हो सकती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, वाहन मालिक का पंजीकरण कार्ड रद्द कर दिया जाएगा और नाबालिग 25 वर्ष की आयु तक लाइसेंस के लिए अयोग्य होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राज्यभर में 433 कूरियर केंद्रों की जांच

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए राज्यव्यापी एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के तहत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य को और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विलनां हलेड़ा से सौ से ज्यादा किसान दिल्ली बार्डरों पर चल रहे किसान अंदोलन में शमिल होने के लिए रवाना

हरोली: तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए, एमएसपी और 26 जनवरी को पुलिस हिरासत में लिए निर्दोष युवकों की छोडऩे के लिए दिल्ली के बार्डरों पर चल रहे किसान अंदोलन में शामिल...
article-image
पंजाब

कागजी नहीं होगी हरियाली, निजी जमीन पर नहीं चलेगा मुआवजा वृक्षारोपण : हाईकोर्ट

चंडीगढ़ : मोहाली में दो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए पेड़ों की कटाई के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कम्पेन्सेटरी एफारेस्टेशन (मुआवजा वृक्षारोपण)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन  को लेकर स्थाई समिति की बैठक आयोजित : निजी संपत्ति पर पोस्टर- बैनर- होल्डिंग लगाने की भवन मालिक से लेनी होगी लिखित अनुमति

टोल फ्री  नंबर 1950  पर की जा सकती है शिकायत एएम नाथ। चंबा, 18 मार्च : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन- 2024 के तहत आज ज़िला में...
Translate »
error: Content is protected !!