ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई पहली रैंडेमाइजेशन

by

 वीडियोग्राफी के अंतर्गत हुई सारी प्रक्रिया, राजनीतिक दलों के प्रकट की संतुष्टी

होशियारपुर, 22 अक्टूबर :  अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरन-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल चाबा की अध्यक्षता में विधान सभा चब्बेवाल के उप चुनाव संबंधी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ई.वी.एम व वी.वी.पैट्ज की पहली रैंडेमाइजेशन करवाई गई। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चुनाव आयोग के निर्देशों पर ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टी मशीनों को मुख्य चुनाव आयोग की ओर से बनाए गए साफ्टेवटर से रैंडेमाइजेशन की प्रक्रिया को पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की ई.वी.एम मैनेजमेंट व्यवस्था के द्वारा मशीनों का वितरण बिल्कुल पारदर्शी तरीके से किया गया। वीडियोग्राफी के अंतर्गत हुई इस सारी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संतुष्टि प्रकट की।

       अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में 205 पोलिंग बूथ है। उन्होंने बताया कि वोटिंग मशीनों की रैंडेमाइजेशन में विधान सभा क्षेत्र को पोलिंग स्टेशनों की गिनती के अलावा 20 प्रतिशत बैलेट यूनिट, 20 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट व 30 प्रतिशत वी.वी.पैट रिर्जव दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के 205 पोलिंग बूथों के लिए 246 बी.यू, 246 सी.यू व 266 वी.वी.पैट्ज मशीनों की अलाटमेंट की गई।

       जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मशीनों की सैगरीगेशन करवा कर 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे वोटिंग मशीने रिटर्निंग अधिकारी 044- चब्बेवाल को दी जाएंगी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कहा कि उक्त तिथि में दिए गए समय पर वोटिंग मशीनें देने के लिए वेयर हाउस खोला व बंद किया जाना है, इस लिए वे तय समय पर उनके प्रतिनिधि जरुर पहुंचे।

                राहुल चाबा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 13 नवंबर 2024 को मतदान होगा और 23 नवंबर 2024 को मतगणना की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की तिथि 30 अक्टूबर 2024 है। नामांकन पत्र अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अफसर के जिला प्रबंधकीय काम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में निर्धारित दिनों में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में कुल 205 पोलिंग स्टेशन हैं और मतदाताओं की संख्या 1,59,141 है, जिसमें 83,544 पुरुष, 75,593 महिलाएं, 4 ट्रांसजेंडर, 21 एनआरआई और 601 सर्विस वोटर शामिल हैं।

इस मौके पर तहसीलदार चुनाव सर्बजीत सिंह, नोडल अधिकारी ई.वी.एम. व वी.वी.पैट बलविंदर सिंह, सहायक नोडल अधिकारी ई.वी.एम व वी.वी.पैट जसपाल सिंह, कानूनगो दीपक कुमार, लखबीर सिंह, हरप्रीत कौर, आम आदमी पार्टी से जसपाल सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन व भाजपा से भूषण कुमार शर्मा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव चक्क फुल्लू वासियों ने अम्बेदकर जयंती मनाई बच्चों व ग्रामीणों को किया प्रेरित

गढ़शंकर :  सावित्री बाई फूले स्त्री सभा के तत्वावधान में पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव चक्क फुल्लू में अम्बेदकर जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार,...
पंजाब

नहा रही युवती का वीडियो बनाया : पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ धारा 354, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया

कपूरथला : जिले में बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी...
article-image
पंजाब

अशविंदर सिंह पठानिया ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर के प्रमुख समाजसेवी अशविंदर सिंह पठानिया ने पहलगाम में हुए शर्मनाक आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। पठानिया ने कहा कि ऐसी बर्बर घटनाओं का सभ्य समाज...
Translate »
error: Content is protected !!