खरगे के आवास पर 3 घंटे तक चला नसीहतों का दौर. चन्नी को हिदायत, बाहरी बयानबाजी पर रोक

by

नई दिल्ली : अपने बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर ही चौतरफा घिरे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आज पंजाब कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक में कड़ी फटकार लगाई गई। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर करीब तीन घंटे तक चली, जिसमें राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल समेत पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में आलाकमान ने चन्नी को स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी फोरम से बाहर, मीडिया या सोशल मीडिया के जरिए किसी भी तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि कोई नेता गुटबाजी या समूह बनाकर आलाकमान पर दबाव बनाने की कोशिश करता है, तो उसे अनुशासनहीनता माना जाएगा और पार्टी के लिए इसे सहन करना मुश्किल होगा।

चन्नी के बयान से नाराज था आलाकमान

दरअसल, कुछ दिन पहले चरणजीत सिंह चन्नी के एक बयान ने न सिर्फ पंजाब कांग्रेस बल्कि केंद्रीय नेतृत्व को भी असहज कर दिया था. चन्नी ने कहा था कि पंजाब कांग्रेस में दलितों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है और पार्टी के अहम पदों पर जाट सिख नेताओं का दबदबा है. पार्टी ने इस बयान को गंभीरता से लेते हुए चन्नी को सार्वजनिक रूप से इस तरह की बयानबाजी से बचने की नसीहत दी है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में पार्टी नेतृत्व ने चन्नी को याद दिलाया कि पूर्व में कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे वरिष्ठ जाट सिख नेताओं को नजरअंदाज कर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था. इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष स्वयं दलित समाज से आते हैं और राहुल गांधी लगातार दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के अधिकार और प्रतिनिधित्व की बात करते रहे हैं।

बाहरी बयानबाजी बर्दाश्त नहीं

ऐसे में वरिष्ठ नेताओं की ओर से इस तरह के बयान पार्टी को कमजोर करने वाले माने जाते हैं. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने साफ कहा कि पंजाब में किसी भी तरह का नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा. प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अपने-अपने दायित्व निभाते रहेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि सामूहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा. पंजाब की जनता पार्टी को जीत दिलाएगी।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जल संरक्षण क्रांति लाने के लिए सैनिक दे सकते हैं बड़ा योगदान : अविनाश राय खन्ना

बी.ऐस.एफ. कैम्प खड़कां में जल संरक्षण विषय पर खन्ना ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार होशियारपुर 5 अप्रैल : पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश...
article-image
पंजाब

Farmers’ Income Can Increase Tenfold

Chandigarh/July 18/Daljeet Ajnoha : In an insightful conversation with senior journalist Sanjiv Kumar, Mr. Vivek Verma, Chairman of Spray Engineering Devices Limited (SEDL), shared his visionary outlook on transforming the agricultural and industrial landscape...
article-image
पंजाब

अकाली दल में बगावती स्वर तेज : शिअद की कोर कमेटी की बैठक में नहीं गए थे वरिष्ठ नेता चंदूमाजरा

पटियाला :28 जुलाई: पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद शिरोमणि अकाली दल (बादल) में बगावत के स्वर लगातार तेज हो रहे है। वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा कल शिअद...
article-image
पंजाब

पुलिस ने पूरे पंजाब में 1,09,087 छापेमारियाँ कीं, 1,532 घोषित अपराधियों को गिरफ़्तार किया : डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस का प्रमुख एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ संगठित अपराध के विरुद्ध राज्य में चलाए जा रहे सबसे व्यापक और निरंतर अभियानों में से एक के रूप में उभरते हुए अपने 200...
Translate »
error: Content is protected !!