ईएलसी के कार्यक्रमों में पहुंचे एसडीएम संजय कुमार, विद्यार्थियों को किया जागरुक

by
भोरंज 17 फरवरी। विधानसभा क्षेत्र-36 भोरंज के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को चुनावी साक्षरता क्लबों के माध्यम से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार ने भी कॅरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय खरवाड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज और सिल्वर लाइन पब्लिक स्कूल पट्टा में चुनावी साक्षरता क्लबों के कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया के महत्व के बारे में जागरुक किया तथा पात्र युवाओं को अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्हांेंने विद्यार्थियों ईवीएम-वीवीपैट मशीन के बारे में भी जानकारी दी। उक्त शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों ने एसडीएम का स्वागत किया तथा उन्हें ईएलसी की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानिए- अमेरिका में कैसे करवाए जाते राष्ट्रपति चुनाव और कैसे होती वोटों की गिनती

संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में बस दो दिन बाकी है और कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनाव अभियान को महत्वपूर्ण स्विंग राज्यों पर केंद्रित कर चुके हैं, जहां का एक एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी या तो जनता के बीच जाएगी या फिर न्यायालय ,यदि शिक्षण, चिकित्सा व दूसरे संस्थान बंद किए गए : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू को एक नसीहत दी है और साथ ही चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षण, चिकित्सा व दूसरे संस्थान बंद किए गए तो...
हिमाचल प्रदेश

मैंने भी लगवाई वैक्सीन, दुष्प्रचार पर न करें भरोसा – वीरेन्द्र कंवर

सिद्ध चानों मंदिर कोटलाखुर्द के वार्षिक समारोह में बोले ग्रामीण विकास मंत्री ऊना, 21 मार्च – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि कोविड वैक्सीन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस : 39 टिकट तय माने जा रहे, 6 टिकटों सहित 29 सीटों पर अभी पेच फंसा हुया

हिमाचल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में टिकट आवंटन से पहले घमासान मच चुका है। जिसके चलते स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में तीखी-नोक झोंक होने की ख़बर भी बाहर...
Translate »
error: Content is protected !!