ईडी, सीबीआई से डरने वाली नहीं कांग्रेस : विधायक विक्रमादित्य बोले कांग्रेस प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी

by

शिमला : कांग्रेस ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स से डरने वाली नहीं है। मिशन लोट्स के तहत भाजपा ने विपक्ष को तोड़ने के लिए 500 करोड़ का बजट रखा है। हिमाचल कांग्रेस के महासचिव एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। इसलिए उसके द्वारा विपक्षी दलों में तोड़-फोड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन के जाने से पार्टी को कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर मुख्यमंत्री हवाई बातें कर रहे हैं। आज तक एक पैसा उसके लिए केंद्र से नहीं आया है। 80 हजार करोड़ रुपए के निवेश की बातें की गई, लेकिन एक पैसे का निवेश भी प्रदेश में नहीं हुआ। इसका जवाब सरकार ने खुद सदन में दिया है।कांग्रेस विधायक ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर सरकारी खजाने से 50 करोड़ रुपए भाजपा की चुनावी जनसभाओं पर खर्च किए जा रहे हैं। देश की आजादी में भाजपा के एक भी नेता का योगदान नहीं रहा। उन्होंने कहा कि चार उपचुनाव हारने के बाद जयराम को इतना खौफ हो गया कि बार-बार प्रधानमंत्री मोदी को हिमाचल लाना पड़ रहा है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावी साल में वोट बटोरने के लिए जल्दबाजी में शिमला के चमियाना ने सुपर स्पेशलिटी ​अस्पताल का उद्घाटन किया है। इसके लिए न तो डॉक्टर, न पैरा मेडिकल स्टाफ और न ही अस्पताल जाने वाली सड़क बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सोच है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार : दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एटीएस और आईबी की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने पाकिस्तान के लिए भारत में जासूसी कर रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है....
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट : नशे की समस्या को रोकने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की तथा पिछले दो वर्षों में उनके मानदेय में दो गुना वृद्धि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

35 से 40 लाख रुपए की साल में कर रहे कमाई : सुनील ने कृषि वैज्ञानिक बनने का सपना छोड़ शुरू किया मशरूम का कारोबार

ज़िला कांगड़ा में 500 इकाईयों में सालाना हो रहा 3 हज़ार मीट्रिक टन मशरुम का उत्पादन। जोगिंद्रनगर : युवा पीढ़ी खेतीबाड़ी के व्यवसाय से विमुख होकर सरकारी नौकरी की तरफ दौड़ रही है वहीं...
हिमाचल प्रदेश

फाॅर्म-सी जमा करवाना सुनिश्चित करें लाभार्थी – अनीता गौतम

ऊना, 24 मार्च – कौशल विकास एवं बेरोजगारी भत्ता/औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना का लाभ ले रहे लाभार्थी अपना स्व-प्रमाणित घोषणा प्रपत्र (फाॅर्म-सी) संबंधित रोजगार कार्यालय में 30 अप्रैल तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।...
Translate »
error: Content is protected !!