ईनाम पाओ : लोहे के बर्तन में खाना पकाओ, महिला एवं बाल विकास विभाग से

by

शिमला : हिमाचल से एनीमिया भगाने के मकसद से निदेशालय महिला एवं बाल विकास विभाग ने अनोखी पहल ‘लोहे की कड़ाही’ शुरू की है। इसके तहत प्रदेशवासियों को पारंपरिक ढंग से लोहे के बर्तन में खाना पकाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
मकसद महिलाओं, किशोरियों समेत पुरुषों में भी रक्त की कमी यानी एनीमिया को दूर करना है। पोषण माह के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने आज से 5 अक्तूबर तक एक प्रतियोगिता शुरू करने का निर्णय लिया है। यह प्रतियोगिता लोहे के बर्तन में खाना पकाने से जुड़ी है।
इसके तहत कोई भी इच्छुक व्यक्ति लोहे के बर्तन में खाना पकाकर एक मिनट का वीडियो महिला एवं बाल विकास विभाग के फेसबुक पेज (http://www.facebook.com/WCDHimachal Pradesh) पर शेयर कर सकता है। बाद में 20 बेहतरीन वीडियो का चयन कर विभाग उन्हें पुरस्कृत करेगा। गौरतलब है कि लोहे के बर्तन में खाना पकाने से रक्त की कमी दूर होती है। जानकारों की मानें तो लोहे के बर्तन में पका खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। राष्ट्रीय परिवार सर्वेक्षण 2019-20 के अनुसार हिमाचल में 43% गर्भवती महिलाओं, 53.2% किशोरियों (15-19 वर्ष), 55% बच्चों (659महीने के) और 19% पुरुष (15-49 वर्ष) में रक्त की कमी है। महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक रूपाली ठाकुर ने बताया कि लोगों में रक्त की कमी को देखते हुए पारंपरिक तरीकों से लोहे के बर्तनों में खाना पकाने, इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। हिमाचल के सभी व्यक्ति इस अभियान में भाग लेने के पात्र हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट : नौजवान पीढ़ी के दिमागों को दूषित कर रही एकता कपूर

नई दिल्ली : 15 अक्तूबर: सुप्रीम कोर्ट द्वारा वैब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ में आपत्तिजनक सामग्री परोसने के लिए आज निर्माता एकता कपूर को काफी लताड़ लगाई गई। माननीय सर्वोच्च अदालत ने कहा कि वह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जूनियर बॉडी बिल्डिंग में रणवीर राजपूत ने जीता स्वर्ण पदक

तीन क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर रहे दून विधानसभा के बरोटीवाला के रहने वाले है रणबीर बीबीएन, 27 अप्रैल (तारा) : बरोटीवाला के युवा रणवीर राजपूत ने बॉडी बिल्डिंग में अंडर 23 में गोल्ड मैडल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यौन संबंध बनाए, गुप्तांग में करंट लगाया : गन पॉइंट पर हिमाचल के शिमला से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पढ़ने आये छात्र को किडनैप कर

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। चंडीगढ़/ शिमला  :  मोहाली के खरड़ से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शिमला से पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए एक छात्र को सेक्टर-88 के कार डीलर...
हिमाचल प्रदेश

भाषा अध्यापकों के 3 पदों के लिए काउंसलिंग 16 मार्च को

ऊना 8 मार्च: प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापकों के 3 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे, जिनमें एससी की बीपीएल श्रेणी के लिए एक पद 31.12.2008 बैच, एसटी की अनारक्षित श्रेणी के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!