उखली में लोगों को दी कानूनी जानकारियां : मुफ्त कानूनी सहायता योजना, नालसा की अन्य योजनाओं, मोटर वाहन अधिनियम और कई अन्य महत्वपूर्ण अधिनियमों की

by
हमीरपुर 12 दिसंबर ;  जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने मंगलवार को ग्राम पंचायत उखली में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता योजना, नालसा की अन्य योजनाओं, मोटर वाहन अधिनियम और कई अन्य महत्वपूर्ण अधिनियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने बताया कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। मुफ्त कानूनी सहायता योजना इनमें सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित, अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, किन्नर, कैदी और सालाना 3 लाख रुपये से कम आय वाले सभी वर्गों के लोग मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। किसी भी न्यायालय परिसर में स्थापित फ्रंट आफिस में जाकर पात्र लोग मुफ्त कानूनी सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अदालत में लंबित मामलों का निपटारा लोक अदालतों और आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर भी किया जा सकता है। इससे दोनों पक्षों के समय और धन की बचत होती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोटर ड्राइविंग टेªनिंग में दाखिले के लिए 24 तक मांगे आवेदन

रोहित भदसाली।  ऊना, 15 अक्तूबर। आईटीआई ऊना में सत्र 2024-25 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवं हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर टेªनिंग में दाखिले लेने के लिए 24 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने अपने लोगों के साथ नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर किया अन्याय : पीयूष गोयल

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल न होकर अपने लोगों के साथ अन्याय किया है। ...
हिमाचल प्रदेश

स्वीप कार्यक्रम के तहत करवाई जाएंगी राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता

ऊना फरवरी: भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस- 2022 के अवसर पर प्रत्येक वोट के महत्व को दोहराने के लिए राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता माई वोट इज़ माई फ्यूचर: पाॅवर टू वोट का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा: एडीसी

ऊना, 19 फरवरी: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित एनआईसी में नेहरु युवा केन्द्र द्वारा ऊना व बिलासपुर दो जिलांे का वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!