उत्कृष्ट जन शिक्षण संस्थान चंबा व गांव सनोथा में दी गई बाल अधिकारों की जानकारी

by

नशे की बुराई व सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से करवाया अवगत

एएम नाथ। चम्बा ::  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा चौंतड़ा मुहल्ला स्थित उत्कृष्ट जन शिक्षण संस्थान व उपमंडल की घघरोता पंचायत के गांव सनोथा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इन कार्यक्रमों में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की काउंसलर नीता देवी, केस वर्कर चमन सिंह तथा काजू राम द्वारा प्रशिक्षुओं व गांव वासियों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके बाद बच्चों को बाल-अधिकारों के बारे में जैसे- बाल विवाह की बुराई, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा से पीड़ित, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श सेवा प्रदान करके मुख्य धारा में जोड़ना इत्यादि बारे जागरूक किया गया।
इसके साथ ही यह भी बताया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहें व बहलाने फुसलाने वाले और ब्लैकमेल करने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। सब लड़कियों को सचेत किया कि वे अनजान लोगों से मेल जोल न बढ़ाएं। उनको बताया गया कि यदि उनको आस-पड़ोस, घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है, पीछा करता है, आते जाते भद्दी टिप्पणी करता है, बस इत्यादि में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।
बच्चों को पोषण, अनुशासन के महत्व एवं जीवन में लक्ष्य निर्धारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
शिक्षण संस्थान के प्रभारी सहित अध्यापकों व गांव वासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की गई और इसमें दी गई जानकारियों को बच्चों एवं अभिभावकों हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया। आज के कार्यक्रम में अध्यापिका अर्पिता, प्रियंका, वर्षा, वरुण सहित 35 प्रशिक्षु, 10 ग्रामीणों तथा 13 बच्चों सहित कुल 58 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जनमंच में प्राप्त हुई कुल 35 जन समस्याएं, अधिकतर का मौके पर ही निपटारा

प्री-जनमंच में 20 और मौके पर 15 समस्याएं प्राप्त हुईं, सरवीण चौधरी ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊना:  हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यक्रम जनमंच का आयोजन आज ऊना विस क्षेत्र के तहत चंद्रलोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन खेलों में कबड्डी प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाने वाले देहलां के विशाल भारद्वाज को किया सम्मानित

ऊना, 12 अक्तूबर – हाल ही में चाईना में सम्पन्न हुई एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम ने गोल्ड मैडल जीता है। भारतीय कबड्डी टीम में ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव देहलां से संबंध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान संगठनों की एकता के लिए हुई बैठक रही बेनतीजा , अब 18 जनवरी को होगी बैठक

संगरूर, 13 जनवरी :   संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और शंभू और खनौरी सीमा पर दो मंचों संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बीच एकता को लेकर आज पातड़ा के गुरुद्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप से नादौन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बार होगा भव्य आयोजन: DC हेमराज बैरवा

समापन समारोह में स्काई डाइविंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे मुख्य आकर्षण हमीरपुर 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के महत्वपूर्ण रूट पर ब्यास नदी के बाएं किनारे पर बसे जिला हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!