उप चुनाव : सात में से चार सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत

by

दिल्ली : यूपी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। इससे पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। यूपी के लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 34 हजार से ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी को मात दी है। इसी तरह बिहार की गोपालगंज, ओडिशा की धामनगर, हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ते हुए जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा कायम है। यूपी सहित अन्य राज्यों में विधानसभा उपचुनाव में जीत यह दिखाती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी बड़ी जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में वापसी करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक करोड़ दे… मैं गैंगस्टर बोल रहा हूं ….नहीं तो तुझे जान से मार देंगे, ट्रैवल एजेंट को धमकी

फिरोजपुर : फिरोजपुर में इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाले ट्रैवल एजेंट को जान से मारने की धमकी मिली। फोन कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर बताया और कहा कि एक करोड़ रुपये दे दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरसात के मौसम को लेकर एसडीएम बंगाणा ने जारी किए दिशा-निर्देश

ऊना 7 जुलाई: बरसात के मौसम को मध्यनज़र रखते हुए एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने बीडीओ व सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि लठियाणी-मंदली धार पर रहने वाले...
article-image
पंजाब

बैंकों के सहयोग से अपने उद्यम लगा सकती हैं महिलाएं : राकेश शर्मा

आरसेटी हमीरपुर ने महिलाओं के लिए आयोजित किया टेलरिंग-कटिंग प्रशिक्षण कोर्स हमीरपुर 14 जून। मटटनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में महिलाओं के लिए आयोजित टेलरिंग-कटिंग प्रशिक्षण कोर्स शनिवार...
article-image
पंजाब

पेंशनर्स व कर्मचारियों की मांगें तुरंत माने सरकार: पेंशनर्स एसोसिएशन गढ़शंकर

गढ़शंकर, 3 दिसम्बर: पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई गढ़शंकर की मासिक बैठक गांधी पार्क गढ़शंकर में बाबू परमानंद की अध्यक्षता में हुई जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने भाग लिया। बैठक में पेंशनर्स की...
Translate »
error: Content is protected !!