उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बट्ट नर्सिंग कॉलेज में चिकित्सा शिविर का  किया शुभारम्भ 

by
एएम नाथ। चंबा (बनीखेत) :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य  सचेतक  केवल सिंह पठानिया  ने आज बट्ट नर्सिंग कॉलेज बाथरी  में कैपिटल अस्पताल जालंधर व बीबीसी हार्ट केयर परुथी अस्पताल जालंधर के सौजन्य से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का   शुभारम्भ किया।
अपने संबोधन में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि बट्ट समूह के शिक्षण संस्थान व्यवसायिक शिक्षा के साथ स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी युवा वर्ग को गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवा रहे हैं।
उन्होंने संस्थान द्वारा जन सेवा के लिहाज से क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार पर  निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं  उपलब्ध करवाने की सराहना भी की। उन्होंने  ये भी कहा कि प्रदेश सरकार ज़िला में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण  को लेकर वचनबद्ध है।
इससे पहले केवल सिंह पठानिया को संस्थान के प्रबंध निदेशक दिलदार अली बट्ट व अध्यक्ष परवेज अली बट्ट ने  सम्मानित किया।
इसके उपरान्त चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 176  रोगियों के स्वास्थ्य  को जाँचा। इनमें हृदय,  कैंसर, हड्डियों व जोड़ों की बीमारी से ग्रस्त रोगी शामिल रहे।
अस्पताल के मोबिलिटी हेड कपूर एस ने बताया कि शिविर में  35  लोगों के ब्लड शुगर, 60 लोगों  के ईसीजी व 176 लोगों के ब्लड प्रेशर इत्यादि टेस्ट निशुल्क करने के साथ  मरीजों को आवश्यकता अनुसार  दवाइयां भी प्रदान की गई।
इस मौके पर बट्ट नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ सदस्यों सहित काफी संख्या में  स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फील्ड में जाकर जनसमस्याओं की वास्तविकता समझें अधिकारी: विधायक कैप्टन रणजीत सिंह

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में विधायक ने दिए निर्देश, अध्यक्ष ने भी की अपील एएम नाथ। हमीरपुर 07 अगस्त। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक बुधवार को परिषद के सम्मेलन हॉल में आयोजित की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में सस्पेंड होंगे लाइसेंस….नशामुक्त ऊना और सड़क सुरक्षा के लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे : डीसी जतिन लाल

च्चों के बाइक-स्कूटी से स्कूल आने पर होगी कार्रवाई, अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की तय होगी जवाबदेही रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले को नशामुक्त बनाने और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेपाल में बाढ़ के बीच लूट का खेल : नदी किनारे मिली तिजोरी तोड़कर 92.68 लाख रुपये ले गए, 29 गिरफ्तार

नारायणी नदी में शव से सोने की बालियां निकालने का वीडियो वायरल, दो अन्य लोग हिरासत में; बाढ़ में मृतकों की संख्या 626 पहुंची काठमांडू। विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे नेपाल में राहत और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी नेता आरपी सिंह को एसजीपीसी ने भेजा कानूनी नोटिस

अरुण दीवान। चंडीगढ़।   शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बीजेपी नेता आर पी सिंह ने को कानूनी नोटिस भेजा है. कारण, सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को ‘ईसाई कमेटी’ में परिवर्तित होने वाला बताया...
Translate »
error: Content is protected !!