उप-मुख्यमंत्री ने पिपलु मेले में कहा-गारंटियों को राजधर्म की तरह निभाएंगे : जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार, करेंगे हर संभव विकास- मुकेश अग्निहोत्री

by

हरोली में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के शिलान्यास मौके पर बोले उपमुख्यमंत्री, जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप तैयार हो रही हैं योजनाएं
ऊना : वर्तमान प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित है। सरकार विभिन्न योजनाओं-परियोजनाओं को सिरे चढ़ाकर प्रदेश का हर संभव विकास सुनिश्चित करेगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात आज हरोली में 6.21 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले विश्राम गृह के शिलान्यास मौके पर कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न योजनाओं पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। इन विकासात्मक योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा।
शिलान्यास मौके पर उन्होंने हरोली की जनता को विश्वास दिलाया कि आगामी समय में विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरोली देश का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र होगा जहां हर खेत को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से जनता के साथ बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने की अपील की ताकि क्षेत्र की जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में जल्द ही महाविद्यालय का भव्य भवन बनकर तैयार होगा। खेल स्टेडियम बनाने के साथ साथ स्वां नदी पर बने प्रदेश के सबसे लंबे पुल पर यात्रियों-पर्यटकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, सड़क और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।
उन्होंने सहकारी विभाग के तहत विभिन्न संस्थाओं को भ्रष्टाचार मुक्त करने की बात कही। करीब 100 करोड़ रुपए से चिंतपुर्णी मंदिर में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।
इसके पश्चात जिला स्तरीय पिपलु मेला में उपमुख्यमंत्री ने भाग लिया। नरसिंह मंदिर में उन्होंने भगवान नरसिंह का आशिर्वाद प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोगों को इस मौके पर सम्मानित किया गया। इस दौरान कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने जनता को संबोधित किया और उपमुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। पिपलू मेले में शहीद सुरेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, वचित्र सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार के परिजनों सहित पूर्व सैनिकों, विभिन्न प्रतिभागियों को भी उप-मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। चिंतपुर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भी जनता को संबोधित करते हुए लोगों को मेले की बधाई दी।
हरोली में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर एसडीएम विशाल शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरोली विनोद बिट्टू, प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर, जिला महासचिव प्रमोद कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान रमन कुमारी, जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर वीके डढवालिया, अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, स्थानीय जन प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं जिला स्तरीय पिपलू मेले के दौरान विधायक कुटलैहड़ देवेंद्र भुट्टो, विधायक चिंतपुर्णी सुदर्शन सिंह बबलू, कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरे शर्मा, चिंतपुर्णी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहित विभिन्न कांग्रेस के नेता, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
गारंटियों को राजधर्म की तरह निभाएंगे
कुटलैहड़ के पिपलु मेले में जनता को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस की गारंटियों को राजधर्म की तरह निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोअर कुटलैहड़ के लिए जल शक्ति विभाग की 46 करोड़ की योजना पर कार्य प्रगति पर है। विभाग के तहत लठियाणी क्षेत्र की 17 पंचायतों के लिए उठाऊ जल योजना पर 25 करोड़ खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के लिए 18.5 करोड़ की सिंचाई योजना जल्द सिरे चढ़ेगी। उप-मुख्यमंत्री ने नरसिंह मंदिर पिपलू में विभिन्न कार्यों के लिए 10 लाख रुपए देनी की घोषणा की।
केंद्र के समक्ष मजबूती से रखा पक्ष
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने बीते दिन शिमला और बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मामला मजबूती से पेश किया है। केंद्र को 17 रोपवे की सूची सौंपी गई है। केंद्र से मसले पर नीतिगत चर्चा भी की गई है। इलेक्ट्रिक बस खरीद और संचालन सहित कई अन्य मुद्दों पर केंद्र के समक्ष मामला उठाया गया है। उन्होंने विभिन्न प्रोजेक्टों पर साकारात्मक पहल होने की उम्मीद जताई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने शिमला के रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का किया शुभारंभ : नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण में खेलों की रहेंगी अहम भूमिकाः राज्यपाल

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। नशा छोड़ो-खेल खेलो थीम पर आधारित इस चैम्पियनशिप का आयोजन हिमाचल प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल के शरीर में बची सिर्फ हड्डियां : 10 सेकंड का वीडियो संदेश- 4 जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। इसी बीच किसान आंदोलन को लेकर आज हाई पावर कमेटी पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में होने वाली...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 11 लोग गिरफ्तार : आरोपियों से पुलिस ने लैपटॉप 13,सीपीयू 1 मोबाइल फोन 32, हार्ड डिस्क 1 डेबिट-क्रेडिट कार्ड 10, मोबाइल फोन 6 सिम कार्ड 13, पासबुक 34 जियो फाइबर 1, चेकबुक 27 पासपोर्ट 1, डेबिट-क्रेडिट कार्ड 24 आधार कार्ड 7, सिम कार्ड 20 , पैन कार्ड 8 अन्य सामान बरामद

धर्मशाला : लोगों के बैंक खाते खुलवाकर खाताधारकों को बिना बताए उनके खातों से करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन मामले में कांगड़ा पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोग...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रिश्वत लेते माइनिंग विभाग के एक्सईएन व एसडीओ रंगे हाथों ग्रिफ्तार : रॉयलिटी ट्रांसफर करने के बदले माँगे थे 12 लाख , 8 लाख में सौदा हुया और पहली किश्त 5 लाख लेने पर विजिलेंस के शिकंजे में फंस गए, मामला दर्ज , कल किया जाएगा कोर्ट में पेश

होशियारपुर : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने जाल बिछा कर सरताज सिंह रंधावा एक्सियन माइनिंग विभाग, होशियारपुर और हरजिंदर सिंह एस.डी.ओ. माइनिंग विभाग को 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों ग्रिफ्तार कर लिया। उन...
Translate »
error: Content is protected !!