उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लंज स्थित साईं मंदिर में किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

by

एएम नाथ। कांगड़ा : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध साईं मंदिर, लंज में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।

मंदिर परिसर में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री का मंदिर प्रबंधन समिति ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने साईं बाबा के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण तथा सामाजिक सद्भाव के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत राज्य के विकास और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग की तरक्की सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के दूध उत्पादकों को हर महीने दिए जा रहे 34.18 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसमें किसानों और दूध उत्पादकों पर विशेष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे में धुत्त टूरिस्ट की वजह से गई जान- टैक्सी चालक की मौत, 4 माह पहले हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती

रोहित भदसाली।  हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के 30 साल के युवा टैक्सी चालक को नशे में धुत्त एसयूवी चालक की लापरवाही का शिकार होना पड़ा. हादसे में 30 साल के चालक युवराज राणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ : पुलिस लाइन ऊना में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में

ऊना : जिला राईफल एसोसिएशम ऊना द्वारा पुलिस लाइन ऊना में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में दो दिवसीय जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ किया गया | इस दौरान 10m...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस को ड्रग ओवरडेज का शक : हिमाचल के युवक की पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में मौत

चंडीगढ़ :  पंजाब यूनिवर्सिटी के ब्वाॅयज होस्टल नंबर-7 के कमरा नंबर-93 में मंगलवार सुबह एक युवक की हालत खराब हो गई। आनन-फानन कमरे में मौजूद उसके साथी उसे सेक्टर-16 जीएमएसएच में लेकर गए जहां...
Translate »
error: Content is protected !!