उपमंडल पधर के पंचायत घर में किया गया एक दिवसीय जागरूकता शिवर का आयोजन

by
 पधर :    आज उमंडल पधर के पंचायत घर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डी के सौजन्य से जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डी अंशु चौधरी मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रही।
जागरूकता शिवर कार्यक्रम मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी अंशु चौधरी जी ने उपस्थित महिला मण्डल और महिला मण्डल स्वयं सहयता समूह और स्कूल के बच्चो को मुफ्त कानून सहायता के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे मे जानकारी दी।
उन्होंने जानकारी दी की विधिक सेवा अधिनियम 1987 के अनुसार वह सभी व्यक्ति मुफ़्त कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार रखते है जो अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य हो,महिला या बालक हो मानसिक रोगी या विकलांग व्यक्ति हो। ऐसे व्यक्ति जिसकी वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम हो या एड्स से पीड़ित व्यक्ति हो यह व्यक्ति मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने जानकारी देते हो बताया कि मुफ्त कानूनी सहायता के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सेवाएं जैसे सरकारी खर्च पर वकील उपलब्ध करवाना व गुहाओं को बुलाने पर होने वाला खर्च देना। मुकदमों से संबंधित अन्य खर्च देना। या मुक्त कानूनी सेवा में किसी मुकदमे में कानूनी सलाह प्राप्त करना यह सब सुविधा प्राप्त कर सकते हैं । विधिक सेवा कहां से प्राप्त कर सकते हैं विधिक सेवा प्राप्त करने का तरीका विधिक सेवा प्राप्त करने के हकदार व्यक्ति सादे कागज पर उच्चतम न्यायालय स्तर पर उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति, उच्च न्यायालय स्तर पर उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव से ,जिला स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से ,उपमंडल स्तर पर उपमंडलीय विधिक सेवा समिति से संपर्क कर सकते हैं अगर आवेदन करता की वार्षिक आमदनी 3 लाख रु से कम हो। उन्होंने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट की जो भी जजमेंट होती है उसे कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्रीय भाषा के अनुसार e-SCR पोर्टल से प्राप्त कर सकता है।इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी ने महिलाओं के अधिकारों से संबंधित पुस्तक को कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओ को बांटी।
इस अवसर पर अधिवक्ता वीना देवी और अधिवक्ता सीमा पठानिया ने हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं के बारे में विस्तृत जानकारी दी । कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति मुक्त कानूनी सहायता प्राप्त करने मैं जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो वह 15100 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
See translation
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जे.पी.नड्डा से भेंट : राज्य के विकास एवं उन्नति में उनसे सहयोग का किया आग्रह

नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की।  इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मारुति सुजुकी की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार इस सप्ताह होगी लॉन्च, महंगे पेट्रोल से मिलेगी राहत

पुनीत महाजन . चंडीगढ़ / नई दिल्ली।  देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस सप्ताह अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) कार को बाजार में पेश करने जा रही है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न चुनौतियों के बावजूद सरकार ने तीन वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण किया: राजेश धर्माणी

मल्टीडिसीप्लिनरी इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन, स्किल, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एमआईआईएसटीईआर) में अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं घुमारवीं में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर 01 जनवरी:...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी डिपो से मिलने वाला फोर्टिफाइड चावल सुरक्षित और स्वास्थयवर्धक

फोर्टिफाइड चावल में आयरन, विटामिन बी12, फोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्व शामिल अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान न देकर निश्चिंत होकर खाने में करें उपयोग जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...
Translate »
error: Content is protected !!