उपमंडल मुख्यालय भरमौर में स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित 

by
एएम नाथ। चम्बा  :  उप मंडल मुख्यालय भरमौर के मिनी सचिवालय भवन के सभागार में स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक का आयोजन किया गया। राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों किए जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के अलावा परियोजना प्रबंधकों व उनके प्रतिनिधियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। बैठक में स्थानीय विधायक एवं उपाध्यक्ष परियोजना सलाहकार समिति डॉ. जनक राज, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के प्री-कमीशनिंग एलएडीएफ की जमा और रिलीज की स्थिति, एलएडीएफ से योजनाओं की स्वीकृति, एलएडीएफ से पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति, चालू परियोजनाओं के पोस्ट कमीशनिंग एलएडीएफ की प्राप्ति एवं रिलीज की स्थिति तथा परियोजना प्रभावित परिवारों को निःशुल्क बिजली के प्रावधान की स्थिति इत्यादि के अलावा प्रयोजन से संबंधित क्षेत्रों स्थानी वीडियो की विभिन्न समस्याओं के बारे चर्चा की गई।
बैठक में जगत सिंह नेगी ने कहा कि लाहल तथा लांबू गांवों के लिए प्रभावित पेयजल योजनाओं का खर्चा संबंधित जल विद्युत परियोजना द्वारा किया जाएगा तथा जल शक्ति विभाग की डीपीआर एस्टीमेट के मुताबिक कुल राशि जमा करवाएगी। उन्होंने सभी परियोजना प्रबंधकों व प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि लाडा से संबंधित देय राशि सही समय पर जमा करवाना सुनिश्चित करें अन्यथा व 12% की दर से बकाया राशि पर ब्याज वसूल किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ जनक राज विधायक भरमौर पांगी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, कुलवीर सिंह राणा कार्यकारी एडीएम भरमौर, सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो प्रदेश की युवा पीढ़ी को कौन बचाएगा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, हिमाचल विधानसभा में नशे के मुद्दे पर भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए फोन टैपिंग और नशा तस्करी के गंभीर आरोप एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक : महिला मोर्चा लगातार बूथ स्तर तक केंद्र द्वारा बूथ पर महिलाओं को सशक्त करने के कार्यक्रमों के बारे में कर रही चर्चा – प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा

शिमला : भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक शुक्रवार को दीपकमल चक्कर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*लंज में बसाया जाएगा हिमाचल का पहला आधुनिक शहर: केवल सिंह पठानिया*

*लंज कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत* *कहा…..युवाओं की सोच को दूरदर्शी बनाने का काम कर रहा एनएसयूआई छात्र संगठन* एएम नाथ। धर्मशाला, 8 नवम्बरः हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

BNS के तहत दर्ज हुए मामले में आरोपी को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने दी पहले जमानत, जानिए क्या रखी शर्त

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने गुरुवार को हाल ही में लागू भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत एक आरोपी को अंतरिम जमानत दे दी। यह 1 जुलाई से लागू...
Translate »
error: Content is protected !!