उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर, बाथड़ी में की पूजा-अर्चना

by
रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 15 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाथड़ी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।May be an image of temple and text
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें आध्यात्मिक ऊर्जा, संयम और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को बेहतर और सुलभ सुविधाएं प्राप्त हों, पारंपरिक पूजा-पद्धति की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे तथा मंदिरों का विकास आधुनिक, डिजिटल एवं सुव्यवस्थित स्वरूप में किया जाए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के पूर्व सांसद के बयान ने मचाया हंगामा : कंगना रनौत को रेप का बहुत तजुर्बा, पूछो कैसे होता है – कंगना ने कहा हैरानी की बात नहीं कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा और बलात्कार को मज़े की तरह देखना इस पितृसत्तात्मक देश के दिमाग में बैठ चुका

संगरूर : अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान “बलात्कार” होने का आरोप लगाने के बाद, पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान की टिप्पणी ने गुरुवार को विवाद...
article-image
पंजाब

चंदूमाजरा की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 23 नवंबर मांगा जवाब

चंडीगढ़। जस्टिस राजमोहन सिंह ने चंदूमाजरा की एफआईआर रद्द करने की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 23 नवंबर तक जवाब मांगा है। बता दें कि पंजाब के पूर्व सांसद प्रेम सिंह...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिला प्रशासन का कदम: बाढ़ पीड़ितों के लिए डिजिटल दान व्यवस्था, उद्योगपतियों से सहयोग का आग्रह

बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन-रेडक्रॉस-एनजीओ का संयुक्त प्रयास, दान प्रक्रिया हुई आसान – डीसी आशिका जैन ने जिला वासियों को किया आह्वान, राहत सामग्री व आर्थिक सहयोग के लिए आगे आएं होशियारपुर, 2 सितंबर:...
article-image
पंजाब

ब्लॉक गढ़शंकर 2 के तीन स्कूलों का जिला शिक्षा अधिकारी (ऐलीमैंट्री) होशियारपुर संजीव गौतम ने किया निरीक्षण

गढ़शंकर : जिला शिक्षा अधिकारी (ऐलीमैंट्री) होशियारपुर संजीव गौतम ने ब्लॉक गढ़शंकर 2 के सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल बीरमपुर, सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल खानपुर और सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल दुगरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!